बीकानेर कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ 1-2 फरवरी को
Jan 31, 2026, 09:39 IST
RNE Bikaner.
बीकानेर कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज़ 1-2 फरवरी को। बीकानेर कंप्यूटर ट्रेडर्स एसोसिएशन (BCTA) के तत्वावधान में 1 एवं 2 फरवरी को सादुल क्लब ग्राउंड, बीकानेर में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है।
इस टूर्नामेंट में विभिन्न आईटी व सीसीटीवी कंपनियां एवं कंप्यूटर डीलर्स के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य कंपनियों और डीलर्स के बीच आपसी समन्वय, भाईचारा और सौहार्द बढ़ाना है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश स्वामी ने बताया कि यह आयोजन आईटी क्षेत्र से जुड़े सभी सदस्यों के लिए एक यादगार अवसर होगा, जिसमें खेल भावना के साथ-साथ आपसी संबंधों को मजबूत करने का मंच भी मिलेगा। सभी संबंधित कंपनियों, डीलर्स एवं गणमान्य अतिथियों को कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।