{"vars":{"id": "127470:4976"}}

CM BhajanLal से बीकानेर कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने किये 06 सवाल

 

RNE Bikaner. 
 

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज यानी 16 दिसंबर को बीकानेर के लूणकरणसर में आ रहे है। एक ओर जहां सीएम की जोरदार अगवानी की तैयारी हो रही है और सरकार के दो साल की उपलब्धियों का दर्शाया जा रहा है वहीं कांग्रेस ने सीएम से कई सवाल भी किये हैं। 
 

बीकानेर देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने सीएम से बीकानेर जिले से जुड़े कई ज्वलंत जनहित और किसान हित के मुद्दों पर सवाल किये है। सियाग का कहना है, बीकानेर के किसान और आमजन से जुड़े गंभीर सवाल उठाए हैं। सीएम बीकानेर आ रहे हैं।आशा है कि मुख्यमंत्री अपने इस दौरे के दौरान इन सवालों के स्पष्ट जवाब देंगे और जनहित के निर्णय लेंगे। 
 

बिशनाराम के सीएम भजनलाल से 06 सवाल : 
 

1. बीकानेर के किसानों को मूँगफली का उचित मूल्य क्यों नहीं मिल पा रहा है?
2. मूँगफली की खरीद में हुए बड़े स्तर के भ्रष्टाचार की अब तक कोई जाँच क्यों नहीं हुई?
3. बाजरे की एमएसपी पर खरीद नहीं हो रही है, वहीं मूँग की खरीद की घोषणा के बावजूद ज़मीनी स्तर पर खरीद शुरू क्यों नहीं हुई?
4. जिले में यूरिया खाद की भारी किल्लत है। लूणकरणसर सहित पूरे बीकानेर में किसान घंटों लाइन में खड़े हैं, लेकिन आपूर्ति न के बराबर है—इसका समाधान कब होगा?
5. बजट घोषणा के बावजूद बीकानेर–कोटपूतली ग्रीन एक्सप्रेसवे की न तो डीपीआर बनी है और न ही कोई ठोस प्रगति हुई है—इस देरी के लिए कौन ज़िम्मेदार है?
6. किसानों को पिछले कई वर्षों से फसल बीमा योजना के तहत मिलने वाला बीमा क्लेम अब तक क्यों नहीं मिला ?