{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर : कार्यालय उदघाटन करने गए कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल का पहले मुंह मीठा करवाया, फिर थाप- मुक्कों से पीटा

 
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने "टिकट चोर" नारे लगाए

 

Rudra News Express Bikaner.

नगर निगम चुनाव के बीच बीकानेर में कांग्रेस के भीतर विवाद सामने आया है। नवरत्न डागा के कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि कार्यक्रम के दौरान कुछ युवकों ने पहले मदन गोपाल मेघवाल का मुंह मीठा कराया। इसके बाद उन्हें एक तरफ बुलाकर ‘टिकट चोर’ के नारे लगाते हुए थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की गई।

मेघवाल ने आरोप लगाया कि दीपक अरोड़ा के बेटे ने उनके साथ बदसलूकी की और मारपीट की। उनके मुताबिक आरोपी ने उन्हें ‘अंकल’ कहकर अलग बुलाया और इसके बाद हमला कर दिया।

घटना के बाद मौके पर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला भी मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर कांग्रेस के अंदर टिकट वितरण को लेकर चल रही नाराजगी एक बार फिर खुलकर सामने आती दिखाई दे रही है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला और गरमा गया है।