Bikaner Congress Team: रमजान अली संगठन महासचिव, मनीष पुरोहित कोषाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव,15 सचिव
Rudra News Express Bikaner.
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लंबे इंतजार के बाद बीकानेर शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अनुमोदन के बाद जारी सूची के मुताबिक अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल की टीम में रमजान अली को संगठन महासचिव और मनीष पुरोहित को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई कार्यकारिणी में 5 उपाध्यक्ष, 7 महासचिव, 15 सचिव, एक प्रवक्ता और एक सोशल मीडिया प्रभारी को शामिल किया गया है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार संगठन में विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए नई टीम का गठन किया गया है। कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को अवसर दिया गया है, वहीं अनुभवी नेताओं को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिली हैं।
ये है बीकानेर शहर कांग्रेस की नई टीम :
जिलाध्यक्ष : मदन गोपाल मेघवाल
संगठन महासचिव : रमजान अली
कोषाध्यक्ष : मनीष पुरोहित
प्रवक्ता : भीखा राम मेघवाल
सोशल मीडिया प्रभारी : अभिषेक सिंह
उपाध्यक्ष :
हजारी मल देवड़ा, अरविंद मिड्ढा, दिलीप बांठिया, अमरीक सिंह और मोहम्मद फालक।
महासचिव :
सुभाष स्वामी, गुरुबालक ओझा, सुशील सुथार, सुरेंद्र डोटासरा, मनोज चौधरी, योगेश गहलोत और सुनीता गौड़।
सचिव :
मुजीब, पूनम चंद नायक, जयदीप सिंह जावा, धनपत चायल, अहमद अली भाटी, रामनाथ आचार्य, संजय दयाल पुरोहित, अभिजीत चौधरी, जय किशन पुरोहित, मनीष खान, ताहिर हसन कादरी, नंदलाल गहलोत, खेमचंद तेजी, शकील अहमद और सुरेंद्र सिंह राठौड़ को सचिव बनाया गया है।
पदेन सदस्य भी रहेंगे शामिल :
नई कार्यकारिणी में पूर्व जिलाध्यक्ष, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, एआईसीसी और पीसीसी पदाधिकारी, ब्लॉक व नगर अध्यक्ष, महापौर, सभापति, जिला प्रमुख, जिला परिषद सदस्य, प्रधान तथा कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष पदेन (एक्स-ऑफिशियो) सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे।