{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : अरावली बचाने बीकानेर में सड़क पर उतरी कांग्रेस

मदनगोपाल मेघवाल, बिशनाराम सियाग की अगुवाई में बीकानेर कांग्रेस अरावली बचाने सड़क पर उतरी
 

RNE Bikaner.
अरावली बचाने को लेकर चल रही जद्दोजहद के बीच राजस्थान मंे कांग्रेस इस मुददे के साथ सड़क पर उतर आई है। बीकानेर में भी शहर एवं देहात कांगेस ने मिलकर कोटगेट से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल और देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अगुवाई में निकले इस मार्च के बाद कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन हुआ। नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपने पूंजीपति दोस्तों को अरावली बांटना चाहती है।

बीकानेर शहर  कांग्रेस जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि अरावली पर्वतमाला भारत की अनमोल धरोहर है। इससे पर्यावरण संरचना की अनुकूलता बनी रहती है। इस से मानव जीवन,पशु जीवन, प्रकृति,जलवायु और कृषि की पैदावार पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

भाजपा सरकार इसको साजिश के तहत हटाने पर तुली है जिसको कांग्रेस पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। अभी भाजपा सरकार ने इस पर तुरंत रोक लगाकर इसे  संरक्षित करने की नीति नहीं बनाई तो कांग्रेस इस सरकार से दो दो हाथ करने को तैयार है।

देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि अरावली पर्वत माला के बारे में भाजपा देश को गुमराह कर रही है। सुप्रीम कोर्ट की आड़ में 90 प्रतिशत से अधिक अरावली पर्वत माला को भाजपा अपने पूंजीपति दोस्तो को देना चाहती है। जिसको कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में नहीं होने देगी। अरावली पर्वत बचाने के लिए जान भी कुर्बान करनी पड़ी तो कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और पीसीसी सदस्य यशपाल गहलोत ने कहा कि राजस्थान भाजपा की पर्ची सरकार और केंद्र में मोदी अमित शाह भ्रष्टाचार में इतने आकंठ डूब गए है कि अरावली को बेचने में भी इनको कोई दिक्कत नहीं आ रही। उनके नापाक मंसूबों को कांग्रेस पूरा नहीं होने देगी। प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने कहा कि अरावली पर्वत भारतीय संस्कृति और पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा है जिसको बचाना हमारी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। 

पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि पैदल मार्च  में  पूर्व न्यास अध्यक्ष मकसूद अहमद,  पूर्व उप सभापति हारून राठौड़, कन्हैयालाल कल्ला, एडवोकेट मोहब्बत अली तंवर,मौलाबख्श, माशूक अहमद, होलसेल भण्डार अध्यक्ष नागेंद्र सिंह शेखावत, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर,ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, यूथ कांग्रेसराष्ट्रीय सदस्य शब्बीर अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष आजम अली, तोलाराम सियाग सेवादल प्रदेश अतिरिक्त संगठक कमल कल्ला,

मंडलअध्यक्षगणों में हंसराज विश्नोई, कमल कुमार साध, लक्ष्मण व्यास, बलराम नायक,प्रदीप जाडीवाल, जाकिर हुसैन,अब्दुल रहमान लोदरा, बाबूलाल मेघवाल,मुकेश जोशी, निर्मल विश्नोई,इस्माइल खिलजी, पीसीसी सदस्य गजेंद्र सिंह सांखला, अरुण व्यास, निकाय प्रकोष्ठ अध्यक्ष हसन अली गौरी,पार्षद मनोज जनागल,पार्षद अब्दुल वाहिद बबलू, पार्षद शिवशंकर बिस्सा,पार्षद प्रफुल हटीला,पार्षद सुनील गैदर,

पार्षद वसीम अब्बासी, पार्षद परमानन्द गहलोत,पार्षदप्रतिनिधि यूनिस अली ताहिर हसन कादरी, जावेद खान, वरिष्ठ कांग्रेसी टीकूराम मेघवंशी, नित्यानंद पारीक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों मे तख्तियां थामे महात्मा गांधी के चित्र थामे पैदल मार्च में शामिल थे।