Bikaner Crime : साथ रह रहे युवक-युवती ने फांसी लगाई, छह महीने से साथ रह रहे थे
RNE Bikaner.
बीकानेर के बज्जू इलाके से युवक- युवती की है आत्महत्या की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दोनों ने शनिवार रात फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह पुलिस को दी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक प्रकाश और युवती करिश्मा (20) जोगी कालबेलिया समाज से जुड़े थे और लगभग छह महीनों से साथ में रह रहे थे।
बताया जाता है कि युवती का रिश्ता किसी अन्य युवक के साथ तय हुआ था। उस परिवार की ओर से दोनों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। इसी पारिवारिक और सामाजिक दबाव को घटना का एक कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात युवक के माता-पिता घर में ही दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान दोनों ने मोबाइल पर गाने चलाए और फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मोबाइल पर तेज आवाज होने के कारण कोई आवाज नहीं आई। रात में ही परिजनों ने संभाला तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया। जहां दोनों फांसी पर लटके हुए मिले।