{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner Crime File: मुक्ताप्रसाद में चोरी, गंगाशहर में मारपीट, खाजूवाला में तस्करी के मामले

 

RNE Bikaner.
 

बीकानेर जिले में बीते 24 घंटों में अपराध से जुड़े कई मामले सामने आए हैं। खाजूवाला पुलिस ने सीमापार से ड्रोन के जरिए नशा मंगवाने के आरोपियों को पकड़ा है। शेयर बाजार में मुनाफा के लालच में 70 लाख से अधिक की ठगी का केस रिपोर्ट हुआ है। इसके साथ ही चोरी, मारपीट, एक्सीडेंट, लूट, धोखाधड़ी के मामले भी सामने आए हैं।

घर में घुसकर चोरी, लाखों के गहने-नकदी पार :

मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र के हीरेश्वर महादेव मंदिर के पास एक मकान में अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े चोरी कर ली। परिवादी सुशील कुमार राठी ने रिपोर्ट दी कि 18 मार्च को दोपहर से रात के बीच अज्ञात व्यक्ति घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण की जांच सुरेन्द्र सउनि द्वारा की जा रही है।


बंद मकान को बनाया निशाना, सामान चोरी :

मुक्ताप्रसाद नगर क्षेत्र में ही बंद मकान में चोरी का मामला सामने आया है। धर्माराम बिश्नोई ने रिपोर्ट दी कि 13 मार्च को अज्ञात चोर उनके मकान से कीमती सामान चोरी कर ले गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सतीश हेडकांस्टेबल को सौंपी है।


सड़क हादसे में युवक की मौत, आरोपी चालक नामजद :

जेएनवीसी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से युवक की मौत हो गई। परिवादी हिमांशु शर्मा ने बताया कि उसका पुत्र हार्दिक शर्मा स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी आरोपी कृष्णा स्वरूप मिश्रा ने लापरवाही से बाइक चलाते हुए टक्कर मार दी।

घायल को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भवानीदान सउनि को दी है।


गंगाशहर में लाठी-डंडों से हमला, तीन नामजद :

गंगाशहर क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हमला हुआ। परिवादी दीनदयाल ने बताया कि बंटी, राजू और प्रेम कुमार कार में सवार होकर आए और उस पर लाठियों से हमला कर फरार हो गए।
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच मांगीलाल सउनि कर रहे हैं।


 साजिश रचकर घातक हथियारों से हमला :

कालू थाना क्षेत्र में योजनाबद्ध तरीके से हमला करने का मामला सामने आया है। परिवादी मूलाराम के अनुसार योगेश सियाग, अंकित सियाग, भीखाराम सैनी, अनिल सोनी सहित अन्य ने लाठी, सरिया व पाइप से हमला किया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भंवरलाल सउनि को सौंपी है।


दूसरी तरफ इसी के काउंटर केस में दुकान में घुसकर लूट और मारपीटका आरोप लगाया गया है।

परिवादी अंकित सियाग ने बताया कि मुकुराम जाट, दिनेश, राकेश, निरणाराम सहित अन्य ने दुकान में घुसकर मारपीट की और 10 हजार रुपये व सोने की चेन छीन ली।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच भंवरलाल सउनि को सौंपी है।

इलाज में लापरवाही से बच्ची की मौत :

पांचू क्षेत्र में इलाज के दौरान लापरवाही से बच्ची की मौत का मामला दर्ज हुआ है। परिवादी हनुमानराम ने आरोप लगाया कि सुनील पुत्र अशोक ने उपचार के दौरान गलत इंजेक्शन लगाया, जिससे उसकी बेटी की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच रामनिवास सउनि को सौंपी है।


जिप्सम खनन में धोखाधड़ी, कई आरोपी नामजद :
 

बज्जू क्षेत्र में जिप्सम खनन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। परिवादी अब्दे खान ने आरोप लगाया कि श्रवण कुमार, राधाराम, दिनेश, सुनील सहित अन्य ने षड्यंत्र कर लाखों रुपये हड़प लिए।
मामले की जांच सुरेन्द्र कुमार प्रजापत (पु.नि.) कर रहे हैं।


पैसे दोगुने करने के नाम पर 10.80 लाख की ठगी :
 

छतरगढ़ क्षेत्र में ठगी का मामला सामने आया है। परिवादी बिरमाराम ने रिपोर्ट दी कि देवाराम सहित अन्य ने पैसे दोगुने करने का झांसा देकर 10 लाख 80 हजार रुपये हड़प लिए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच राजेश कुमार सउनि को सौंपी है।


व्हाट्सएप ग्रुप से 70 लाख की साइबर ठगी :

साइबर थाना में दर्ज हुए एक मामले के मुताबिक शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 70 लाख रुपये की ठगी की गई। अज्ञात आरोपियों ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर पीड़ित को फंसाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच ओमप्रकाश सउनि को सौंपी है।


20 किलो डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार :

बीछवाल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजूसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20 किलो 625 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया।
यह कार्रवाई थानाधिकारी गौरव सारस्वत (RPS) के निर्देशन में एसआई हंसराज की टीम ने की।

एमडी ड्रग के साथ आरोपी गिरफ्तार :

नोखा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शिवराज उर्फ शिवराज को 31.94 ग्राम एमडी ड्रग के साथ गिरफ्तार किया।
कार्रवाई थानाधिकारी राजीव रॉयल के निर्देशन में की गई।


ड्रोन से ड्रग सप्लाई का खुलासा, दो गिरफ्तार : 

सीमावर्ती क्षेत्र में ड्रोन के जरिए मादक पदार्थ सप्लाई का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने सतनाम सिंह और दिलजीत सिंह को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई पु.नि. सुरेन्द्र कुमार प्रजापत के नेतृत्व में की गई।