Bikaner Dashera : धरणीधर में 90 का रावण, 80 के भाई-भतीजे, शूर्पणखा की आंख से बरसेंगे अंगारे!
Rudra News Express Bikaner.
अष्टमी के साथ जहां दुर्गा पूजा के विशेष अनुष्ठान हो रहे हैं वहीं दशहरा की दस्तक हो गई है। कई दिनों से रावण परिवार को आकार देने में जुटे शिल्पकार अब इन्हें अंतिम रूप दे रहे हैं। इन्हें चमकीले कागजों से सजाया जा रहा है। बड़े पटाखे और सेंसर लगाए गाये हैं। यूपी के बुलंदशहर से आए इस्लाम और उनके पारिवारिक कारीगरों ने कई दिनों की कड़ी मेहनत के बाद रावण परिवार के पुतलों को अंतिम रूप दिया है।
90 का रावण, 80 के भाई-भतीजे :
धरणीधर दशहरा कमेटी के सचिव एडवोकेट नरेश आचार्य के मुताबिक इस बार रावण 90 फीट का बन रहा है। यह बीकानेर में सबसे बड़ा है। इसके साथ ही कुंभकर्ण और मेघनाद 80-80 फीट के होंगे। सिर्फ लंबाई खास नहीं है वरन कई नए फीचर शामिल किए गाये हैं। मसलन 40 फीट की शूर्पणखा की आँखों से अंगारे बरसेंगे। आयोजन समिति के दुर्गाशंकर आचार्य कहते हैं, भजन संध्या, सजीव झाँकिया होगी। स्वच्छता का संदेश दिया जाएगा। इसके साथ ही खास तौर पर ऐसे कलाकारों से संपर्क किया गया है जो मुंह से आग निकालकर रावण को भस्म करेंगे। अभी उनसे बातचीत अंतिम दौर में हैं।
गौरतलब है कि पिछले कई सालों से बीकानेर के धरणीधर मैदान में सबसे लंबा रावण बनाया जा रहा है। अब इसमें नए प्रयोग भी हो रहे हैं। आयोजन से जुड़े लोगों का कहना है, रावण दहन के साथ हर बार सामाजिक संदेश देने का प्रयास भी होता है। इस बार भी स्वच्छता और पॉलिथीन मुक्ति का संदेश प्रमुख रहेगा।