Bikaner E-Bus रूट: 25 प्रस्तावित रूटों की पूरी लिस्ट, देखें आपके इलाके से कहां जाएगी बस
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर शहर में लंबे इंतजार के बाद अब PM ई-बस सेवा को लेकर तस्वीर काफी साफ होती नजर आ रही है। सामने आए प्रस्तावित रूट प्लान में शहर के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ते हुए कुल 25 रूट प्रस्तावित किए गए हैं। हाल में बीकानेर में पहली खेप की इलेक्ट्रिक बसें पहुंच चुकी हैं और शहर में कुल 75 ई-बसों के संचालन की तैयारी है।
सबसे खास बात यह है कि प्रस्तावित रूटों में गंगासिंह विश्वविद्यालय, पीबीएम अस्पताल, रेलवे स्टेशन, रानी बाजार, कोटगेट, म्यूजियम सर्किल, गोगागेट, उदासर, भीनासर, करणी नगर, बीछवाल, खारा, घड़सीसर, नापासर और देशनोक जैसे महत्वपूर्ण इलाके शामिल हैं।
ये हैं 25 प्रस्तावित रूट :
रूट-1: गंगासिंह यूनिवर्सिटी–करमीसर तिराहा–पुगल फांटा–कोठारी अस्पताल–पुलिस लाइन चौराहा–उरमूल सर्किल–बस स्टैंड–आईजीएनपी/आरएसी–धारणियां मोटर्स/ट्रांसपोर्ट मार्केट–आरटीओ–हुसंगसर–खारा।
रूट-2: गंगासिंह विश्वविद्यालय–नाल कोडमदेसर–नाल–एमजीएसयू–करमीसर तिराहा–पुगल फांटा–डूडी पेट्रोल पंप–नया शहर थाना–गोकुल सर्किल–मौसम विभाग तिराहा–करमीसर तिराहा–एमजीएसयू–नाल–कोडमदेसर।
रूट-3: एमजीएसयू–करमीसर तिराहा–पुगल फांटा–पुगल सब्जी मंडी–करणी इंडस्ट्रियल एरिया मोड़–बजरंग धोरा–शोभासर।
रूट-4: गंगासिंह यूनिवर्सिटी–करमीसर तिराहा–कोठारी अस्पताल–पुलिस लाइन चौराहा–उरमूल सर्किल–म्यूजियम सर्किल–सोफिया तिराहा–हल्दीराम प्याऊ–वृंदावन एन्क्लेव–जोधपुर बाईपास चौराहा।
रूट-5: खारा गांव–बीछवाल गांव–तृतीय आरएसी/बस स्टैंड–भीमसेन सर्किल–म्यूजियम सर्किल–मेडिकल कॉलेज चौराहा–शनि मंदिर–नागणेची मंदिर–इंडस्ट्रियल एरिया–घड़सीसर।
रूट-6: गंगासिंह यूनिवर्सिटी–करमीसर तिराहा–पुगल फांटा–कोठारी अस्पताल–उरमूल सर्किल–म्यूजियम सर्किल–मेजर पूर्णसिंह सर्किल–अंबेडकर सर्किल–रानी बाजार ओवरब्रिज–रानी बाजार सर्किल–गोगागेट सर्किल–जैन पीजी कॉलेज–भीनासर–पलाना–देशनोक।
रूट-7: बीटीयू–पुल रोड ओवरब्रिज–पुगल सब्जी मंडी–पुगल फांटा–भीमसेन सर्किल–म्यूजियम सर्किल–मेजर पूर्णसिंह सर्किल–पंचशती सर्किल–मूर्ति सर्किल–जयनारायण व्यास कॉलोनी।
रूट-8: बीटीयू–पुल रोड ओवरब्रिज–पुगल सब्जी मंडी–पुगल फांटा–डूडी पेट्रोल पंप–नया शहर थाना–गोकुल सर्किल–मुरलीधर व्यास कॉलोनी–करमीसर तिराहा–एमजीएसयू।
रूट-9: मुक्ताप्रसाद क्षेत्र–सर्वोदय बस्ती–पंडित धर्मकांटा–गुरुद्वारा चौराहा–कीर्ति स्तंभ–जुनागढ़ रोड–सादुल सिंह सर्किल।
रूट-10: एमजीएसयू–करमीसर–मुरलीधर फांटा–मौसम विभाग–श्रीरामसर–सुजानदेसर।
रूट-11: पीबीएम अस्पताल–रानी बाजार ओवरब्रिज–गोगागेट सर्किल–माणक गेस्ट हाउस–घड़सीसर–जयपुर बाईपास–मंगलम कॉलोनी मोड़–उदयरामसर गांव।
रूट-12: आर्य अस्पताल–नागणेची मंदिर–मेडिकल कॉलेज चौराहा–ब्रह्मकुमारी सर्किल–पूर्ण सिंह सर्किल–म्यूजियम सर्किल।
रूट-13: घड़सीसर–जैन कॉलेज रोड नंबर 5–कांजी कॉम्पलेक्स–चौपड़ा कटला–रानी बाजार ओवरब्रिज–अंबेडकर सर्किल–पीबीएम अस्पताल–डी-मार्ट–सागर–रिडमलसर।
रूट-14: कमल फार्म–शिवबाड़ी मंदिर–शिवबाड़ी चौराहा–पटेल नगर चौराहा–शनिचर मंदिर–ड्यूप्लेक्स कॉलोनी–अंबेडकर सर्किल–पीबीएम अस्पताल।
रूट-15: उरमूल सर्किल–म्यूजियम सर्किल–हल्दीराम प्याऊ–सागर–रिडमलसर–गाढ़वाला–नापासर।
रूट-16: लालगढ़ रेलवे स्टेशन–कृषि उपज मंडी/बस स्टैंड–भीमसेन सर्किल–कीर्ति स्तंभ–जुनागढ़–सादुल सिंह सर्किल।
रूट-17: रेलवे स्टेशन नंबर-2 गेट–बोधरा कॉम्पलेक्स–अग्रसेन सर्किल–तुलसी सर्किल–अंबेडकर सर्किल–पूर्णसिंह सर्किल–पंचशती सर्किल–गौतम चौराहा–लॉ कॉलेज–हैमू कॉलोनी सर्किल–जयनारायण व्यास थाना–अशोक नगर रोड–अशोक नगर पैलेस।
रूट-18: उदासर पंचायत भवन–उदासर फांटा–पंचायत समिति–आरएसबी स्कूल–हेमू सर्किल–लॉ कॉलेज–गौतम सर्किल–पंचशती सर्किल–पीबीएम अस्पताल–अंबेडकर सर्किल।
रूट-19: राजीव गांधी मार्ग–रेलवे स्टेशन–रानी बाजार चौराहा–सूरज टॉकीज रोड–रानी बाजार ब्रिज–मेडिकल कॉलेज चौराहा–शनि मंदिर–नागणेची मंदिर–आर्य अस्पताल।
रूट-20: आरटीओ ऑफिस–बीछवाल इंडस्ट्रियल एरिया–प्राइवेट बस स्टैंड–करणी नगर सेक्टर सी–सब रजिस्ट्रार ऑफिस–वेटरनरी विश्वविद्यालय–दीनदयाल सर्किल–एमएन अस्पताल/अभिलेखागार–फोर्ट डिस्पेंसरी–पीबीएम अस्पताल।
रूट-21: मुरलीधर–परशुराम द्वार–गोकुल सर्किल–एमएम ग्राउंड–जस्सूसर गेट के बाहर–वैद्य मगाराम कॉलोनी–कोठारी अस्पताल–पंडित धर्मकांटा–मुक्ताप्रसाद आरएसबी कार्यालय।
रूट-22: उदासर गांव–भीनासर फांटा–मुरली मनोहर गौशाला–जैन पीजी कॉलेज–जैन स्कूल–गोपेश्वर बस्ती–मोहता सराय–शीतला गेट–जनता प्याऊ–श्रीरामसर–सुजानदेसर–रामदेवजी मंदिर।
रूट-23: गंगासिंह यूनिवर्सिटी–करमीसर तिराहा–पुगल फांटा–पंडित धर्मकांटा–तनेजा स्टोर–सामुदायिक भवन–पुगल रोड कृष्णा पेट्रोल पंप–पुगल मंडी पुलिया ओवरब्रिज–इंजीनियरिंग कॉलेज।
रूट-24: मुख्य मंडी–बस स्टैंड–उरमूल सर्किल–म्यूजियम सर्किल–अंबेडकर सर्किल–रानी बाजार सर्किल–गोगागेट सर्किल–जैन स्कूल–कोचर सर्किल–कुम्हारों की मोड़–जैन मंदिर–महावीर चौक।
रूट-25: महावीर चौक–कुम्हारों की मोड़–कोचर सर्किल–जैन पीजी कॉलेज–सिनेमैजिक–रोड नंबर 5 तिराहा–चौपड़ा कॉम्पलेक्स–चौपड़ा कटला–रानी बाजार पुल–पीबीएम अस्पताल।
75 ई-बसों से बदलेगी शहर की तस्वीर
बीकानेर के लिए 75 इलेक्ट्रिक बसों का आवंटन हुआ है। पहली खेप शहर पहुंच चुकी है और ई-बस संचालन की तैयारियां तेज हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस बार राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह में शामिल होने बीकानेर आ रहे हैं। CM भजनलाल झंडी दिखाकर बीकानेर में सिटी E-Bus सेवा की शुरुआत करेंगे।
इन रूटों को देखें तो पहली बार शहर के शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों, रेलवे स्टेशन, बाजारों, औद्योगिक क्षेत्रों और बाहरी इलाकों को एक बड़े सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क से जोड़ने की कोशिश दिखाई देती है।
गौरतलब है कि अभी ये “प्रस्तावित रूट” हैं। अंतिम रूट, स्टॉपेज और संचालन समय में बदलाव संभव है।