{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : पानी की सप्लाई शुरू होते ही बिजली बंद करने का आदेश!

 
RNE Bikaner
भीषण गर्मी से जूझ रहे बीकानेरवासी एक ओर जहां जलसंकट से जूझ रहे हैं वही अब प्रशासन ने अब नया आदेश दिया है कि जिस समय पानी की सप्लाई हो उस समय बिजली बंद कर दो। मतलब यह कि दो दिन में एक बार जरूरत से बहुत काम पानी मिल रहा है। अब पानी की आपूर्ति के दौरान बिजली भी बंद रहेगी। BKESL को प्रशासन की ओर से इस संबंध में आदेश दिया गया है। 
जानिए कैसा आदेश
जिला प्रशासन की ओर से दिए गए आदेश के मुताबिक, नहर बंदी के दौरान सुचारू जल वितरण सुनिश्चित करने के लिए पानी सप्लाई के समय बिजली बंद करने के आदेश दिए है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंताओं को इसके लिये अधिकृत किया गया है।
जिला प्रशासन ने बिजली कम्पनी BKESL को पत्र लिखकर जल आपूर्ति के दौरान 30 से 45 मिनट बिजली सप्लाई बंद करने को कहा है। जलदाय विभाग के सहायक अभियन्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में जल आपूर्ति के समय बिजली बंद करने के बारे में बिजली कम्पनी को बताना होगा कि कब कहां बिजली बंद करनी है।
ताकि अवैध बूस्टर से पानी नहीं ले सके
जिला प्रशासन का मानना है कि बिजली बंद होने से लोग अवैध रूप बूस्टर का उपयोग नहीं कर पाएंगे और सभी उपभोक्ताओं को पूरा पानी मिल सकेगा। बताया जाता है कि नहर बंदी के दौरान जल वितरण के समय कुछ लोग अवैध रूप से बूस्टर का उपयोग करते हैं जिससे आसपास लोगों को पानी नहीं मिल पाता है।