{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : भव शीलन कला संगम में युवा कलाकारों का सम्मान समारोह

 

RNE Bikaner.

भव शीलन कला संगम संस्थान बीकानेर ने स्टेशन रोड स्थित  में बाहर  से आये दो अतिथि युवा कलाकारों का सम्मान किया गया । 

सम्मान के इस समारोह में अध्यक्षता की साहित्यकार व उप जनसम्पर्क अधिकारी डॉ हरिशंकर आचार्य  ने और मुख्य अतिथि थे कथाकार , कवि राजेंद्र जोशी जी। इस   सम्मान समारोह का संयोजन किया भव शीलन कला संगम संस्थान  के सचिव डॉ. दामोदर तंवर  ने और सह संयोजक की भूमिका रही  चित्रकार योगेंद्र कुमार पुरोहित की . 

सम्मानित होने वाले अतिथि कलाकार जिसमे  बंगाल से आए मास्टर अर्जुन कर समसामयिक भारतीय संगीत के साधक साथ ही कवि व लेखक है तथा आप बैंजो जैसे वाद्य यंत्र को अपने अनुसार मोडिफाई करते हुए उसका वादन भी करते है !  इस समारोह में सम्मानित होने वाले दूसरे युवा कलाकार एक फ़िल्मकार है जो समसामयिक विषयों को अपने फिल्म का विषय बनाकर उस पर फिल्म का निर्माण करते है, वे है मास्टर अनुराग दीक्षित जो भरतपुर से है । 

भव शीलन कला संगम संस्थान की और से दोनों अतिथि कलाकारों को राजस्थानी फागणिया रंग में रंगा साफा पहनाकर वरिष्ठ साहित्यकार और उप जनसम्पर्क अधिकारी  डॉ. हरिशंकर आचार्य जी , वरिष्ठ साहित्यकार श्री राजेंद्र जोशी जी और संस्था के सचिव डॉ. दामोदर तंवर ने किया । इस अवसर पर आकाशवाणी बीकानेर के बीकानेर दर्पण कार्यक्रम के सांस्कृतिक संपादक  श्री महेश उपाध्याय  भी उपस्थित रहे।