{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner Fire: मेडिकल हॉस्टल में बिजली के तार टूटकर टकराए, लपटें निकली

 

RNE BIKANER.

बीकानेर में गुरुवार रात अचानक बिजली के तार टकराने, टूटने और लपटें निकलने से अफरा तफरी मच गई। 

घटना मेडिकल कॉलेज के UG Boys Hostel परिसर की है। यहां बिजली के तारों से चिंगारी। तार टूटकर गिरे और नीचे घास में आग लग गई। आग और करंट के डर से अफरा तफरी मच गई। एक ओर जहां स्टूडेंट, स्टाफ घटनास्थल से दूर भागने लगे वहीं कुछ लोगों ने फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवाई। फायरब्रिगेड को फोन किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
हालांकि घटना मेडिकल कॉलेज परिसर के अंदरुनी बिजली तंत्र से जुड़ी थी इसके बावजूद मौके पर bkesl की टीम भी सहयोग को पहुंची।