{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner: "लालकोठी" में आग, राहगीरों ने धुआं देख दमकल को फोन किया
 

 

RNE Bikaner.

बीकानेर शहर में जैसलमेर रोड हाइवे स्थित एक भवन में अचानक लगी आग से अफरा तफरी मच गई। मुख्य मार्ग पर बना यह भवन कॉम्प्लेक्सनुमा है जिसमें कई दुकानें भी हैं। 

दरअसल लाल कोठी नामक भवन से शुक्रवार दोपहर को अचानक धुआं उठने लगा। यह भवन मुख्य मार्ग पर होने से राहगीरों का ध्यान गया। किसी ने फायर ब्रिगेड को भी फोन कर दिया। यह पता लगाने की कोशिश भी हुई कि अंदर कोई फंसा तो नहीं है।

इस बीच फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पा लिया गया। आग कैसे लगी और इससे कितना नुकसान हुआ है इस बारे में अभी कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।