{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर: पूर्व पार्षद एवं प्रखर वक्ता प्रेमरतन जोशी ‘पेमसा’ नहीं रहे

 

RNE Bikaner. 

बीकानेर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व पार्षद प्रेमरतन जोशी का बुधवार सुबह निधन हो गया। वे कुछ समय से वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों से संघर्ष कर रहे थे।

प्रेमरतन जोशी बीकानेर नगर निगम में भाजपा पार्षद चुने गये थे। उनकी पहचान प्रखर वक्ता के रूप में थी। अपनी सामाजिक सहभागिता और सबसे सद्व्यवहार के चलते उन्हें छोटे-बड़े सभी ‘पेमसा’ संबोधन से पुकारते थे। वे जोशीवाड़ा हनुमान ट्रस्ट के सचिव थे। इसके साथ ही गुण प्रकाशक सज्जनालय के संचालन से भी जुड़े थे।

किसी जमाने में कांग्रेस के नेता पेमसा जोशी ने लगभग 17 साल पहले भाजपा का दामन थामा। वे पूर्व विधायक स्व.गोपाल जोशी के निकटस्थ लोगों में थे तथा चुनावी रणनीति और उसके क्रियान्वयन मंे महारत रखते थे। जोशी अपने पीछे एक पुत्र, चार पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनकी अंतिम यात्रा गुरुवार को पैतृक निवास जोशीवाड़ा से रवाना होगी।