Bikaner: राज्य स्तरीय मंच पर “अग्निपुत्री” का प्रभावशाली मंचन
RNE Bikaner.
विषय नाटक अग्निपुत्री का मंचन ओरियन ग्रीन्स द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय संजीवनी समारोह जयपुर में दिनांक 20.1.2026 को श्री जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर के विद्यार्थियों द्वारा विजय कुमार शर्मा द्वारा लिखित एवं भारत सिंह राजपुरोहित द्वारा निर्देशित नाटक अग्निपुत्री का मंचन टैगोर ऑडिटोरियम में किया गया।
नाटक अग्निपुत्री भारत की प्रसिद्ध महिला मिसाइल वैज्ञानिक डॉक्टर टेस्सी थॉमस के जीवन से प्रेरित नाटक है।
इसका उद्देश्य लड़कियों में विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करना एवं अनुसंधान व खोज के प्रति प्रेरित करता है। जैन पब्लिक स्कूल बीकानेर के थिएटर संकाय के विद्यार्थियों द्वारा इस नाटक में ममता व्यास, हर्षिता सेठिया, न्यासा बांठिया, कुसुम मूंड, प्रियल श्रीमाली, भुवेश पुरोहित, दिव्यांश भूरा, सक्षम शर्मा, सुहानी पुरोहित ने अभिनय किया। टीम ओरियन ग्रीन्स जयपुर के डायरेक्टर सुनीता राठौर ने बताया कि नाटक अग्निपुत्री मनोरंजन के साथ-साथ लड़कियों में प्रेरणा देने वाला नाटक था।
इस अवसर पर जैन पब्लिक स्कूल, बीकानेर के अध्यक्ष श्रीमान विजय जी कोचर, सचिव CA Manak कोचर , प्रधानाचार्या श्रीमती रूपश्री सिपानी ने विद्यार्थियों को शानदार प्रस्तुति हेतु बधाई दी एवं शाला स्तर पर उनका स्वागत अभिनंदन किया।