{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम भजनलाल ने पुलिस, प्रशासन, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया 

 

Rudra News Express Bikaner. 

बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उत्कृष्ट सेवाओं और उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदेश के विशिष्टजनों को सम्मानित किया। 

मुख्यमंत्री ने प्रशासन, पुलिस और कारागार विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों को विभिन्न पदक एवं योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए, वहीं समाजसेवा, जल संरक्षण, पर्यावरण, लोक कला और खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। 

CM Bhajanlal ने कंपनी कमांडर आरएसी (सेवानिवृत्त) भंवर सिंह और एजीटीएफ के उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह को राष्ट्रपति पुलिस पदक प्रदान किया। वहीं पुलिस विभाग के कई अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस पदक, उपाधीक्षक कारागार रमाकांत शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक तथा योगेश तेजी, लोकोज्जवल सिंह और सुगर सिंह गुर्जर को राहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया। 

समारोह में प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य के लिए अजमेर जिला कलक्टर लोक बंधु सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग्यता प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। समाज और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. जगमोहन माथोड़िया (चित्रकला), डॉ. अरविंदर सिंह और सुधीश कुमार शर्मा (समाजसेवा), दीप सिंह शेखावत (जल संरक्षण), सेवा राम (कुरजां पक्षी संरक्षण), बादशाह मियां (शिल्प कला), मनस्वी अग्रवाल (पर्वतारोहण) तथा सृष्टि अरोड़ा (पैरा शूटिंग) को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में इन सम्मानित प्रतिभाओं के योगदान को प्रदेश के लिए प्रेरणादायी बताया गया।