{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : गुलाब देकर रंग आनंद नाट्य समारोह के लिये आमंत्रण दिया, मंगलवार को दुलारी बाई के  मंचन से होगी शुरुआत 

 

RNE Bikaner.

संकल्प नाट्य समिति बीकानेर के तत्वावधान में स्वः आनंद वी आचार्य की स्मृति में होने वाले पांच दिवसीय छठे राज्य स्तरीय नाट्य समारोह की शुरुआत 17 फरवरी को टाउन हाल में शाम 6.30 पर मणि मधुकर लिखित व राजस्थान संगीत नाटक अकादमी के युवा पुरुस्कार से सम्मानित सुधेश व्यास द्वारा निर्देशित नाटक दुलारी बाई से होगी।

संस्था के अध्यक्ष विद्यासागर आचार्य ने बताया की आज कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप भटनागर की अध्यक्षता में आयोजन समिति की बैठक में कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया । बैठक में संजय पुरोहित, योगेंद्र तिवाड़ी,गौरव मारु ,राम सहाय हर्ष, जय मयूर टाक, मोहित पार्थ किराडू, मयंक सोनी आदि ने भाग लिया । इस बीच कलाकारों ने वृद्धजन भ्रमण पथ पर वरिष्ठ नागरिकों को गुलाब के पुष्प भेंट कर नाट्य समारोह में आने का निमंत्रण दिया । समन्वयक बुलाकी भोजक ने बताया की पांच दिन तक चलने वाले इस समारोह में दर्शकों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा तथा आगे की दो पंक्तिया वरिष्ठ नागरिकों के लिये आरक्षित रहेंगी ।