{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : कल्ला-गहलोत ने कलेक्टर से विकास, एसपी से कानून व्यवस्था पर की बात!
 

 

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर के नव निर्वाचित मेयर अनिल कल्ला और डिप्टी मेयर पंकज गहलोत ने कलेक्टर निशांत जैन और एसपी मृदुल कछावा से मिलकर अलग-अलग मुद्दों पर बात की। कलेक्टर से जहां शहर के विकास की योजनाओं पर चर्चा की वहीं एसपी को नशाखोरी, चोरी, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने सहित कानून व्यवस्था से जुड़े मुद्दे बताए। 

दरअसल महापौर अनिल कल्ला एवं उपमहापौर पंकज गहलोत ने बीकानेर के जिला कलक्टर श्रीमान निशांत जैन से शिष्टाचार मुलाकात कर बीकानेर की जनसमस्याओं से अवगत करवाय। जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कुछ सुझाव प्रस्तुत किये। जिस पर  जिला कलक्टर ने नवनिर्वाचित महापौर एवं उपमहापौर तथा बीकानेर के समस्त पार्षदगणों को नवनिर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए शीघ्रताशीघ्र जनसमस्याओं के निराकरण हेतु आश्वस्त किया गया। 

दोनों ने इसके बाद पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा से भी शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान बढ़ते अतिक्रमण, नशाखोरी एवं चोरी व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु बीकानेर के हर क्षेत्र में सुरक्षा दलों की तैनाती बढ़ाने व नशाखोरी पर पूर्ण नियंत्रण करने की मांग रखी। पुलिस अधीक्षक ने  उचित कार्यवाही अतिशीघ्र अमल में लाने से अवगत करवाया गया। नशाखोरी पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

ये मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि कांग्रेस के मेयर और भाजपा के डिप्टी मेयर होने के साथ ही राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता सामने आती रही है। चुनाव में क्रॉस वोटिंग का मुद्दा भी हावी रहा और दोनों के शुरुआती बयान टकराव वाले रहे हैं।