Bikaner : स्व. रामेश्वरलाल डूडी की जयंती पर पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
RNE Bikaner
पूर्व सांसद एवं विधानसभा में पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर लाल डूडी की जयंती के अवसर पर रानी बाजार स्थित जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहूंचकर माल्याअर्पण व पुष्पांजली अर्पित की।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला ने स्वर्गीय रामेश्वर लाल डूडी जी के राजनीतिक, सामाजिक एवं जनसेवा के क्षेत्र में दिए गए उल्लेखनीय योगदान का स्मरण करते हुए उनके तैलचित्र पर माल्याअर्पण व पुष्पांजली कर उनका स्मरण किया।
पूर्व कैबिनेट मंत्री बी.डी. कल्ला ने कहा कि स्वर्गीय रामेश्वरलाल डूडी का जीवन जनसेवा, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने किसानों, गरीबों और आमजन के हितों की हमेशा प्रभावी पैरवी की। उनकी सादगी, संघर्षशील व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पण कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि इस अवसर पर गिरधर जोशी, एड. प्रेम गोदारा, गजानन्द शर्मा, कमल गोयल, हिमान्शु किराडू, नथुसिंह, श्रीराम गहलोत, राकेश यादव आदि सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहें।