{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : गजनेर के  मेधावी विद्यार्थियों, उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को मिला सम्मान
 

 

Rudra News Express Bikaner-Gajner. 

ग्राम पंचायत गजनेर के क्षेत्राधिकार में एलकेजी से लेकर कक्षा 12वीं तक प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले 214 विद्यार्थियों सहित कुल 227 प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरपंच गीता कुम्हार एवं पूर्व सरपंच जेठाराम कुम्हार ने प्रतिभाओं को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। तृतीय श्रेणी अध्यापक पद पर चयन होने पर सुश्री निशा कुमावत पुत्री ताराचंद कुमावत का सम्मान किया गया। वहीं चोरूराम पुत्र शिवदयाल मार, विष्णुदत्त नागल पुत्र गिरधरगोपाल नागल तथा अशोक कुमार पुत्र भुखमचंद छींपा का चतुर्थ श्रेणी सहायक कर्मचारी पद पर चयन होने पर सम्मान किया गया।

नीट में चयन होने पर गौतम कुमावत पुत्र सांवरलाल कुमावत एवं ज्योति कुमावत पुत्री गिरधारी लाल कुमावत को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार स्काउट-गाइड में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने पर खुशबु पुत्री मोहनराम, स्वरूपा पुत्री छेलूराम, कविता पुत्री राधाकिशन, स्नेहा पुत्री सुखराम एवं जयश्री पुत्री हीरालाल का सम्मान किया गया।

गौरतलब है कि पूर्व सरपंच जेठाराम कुम्हार वर्ष 2010 से लगातार ग्राम पंचायत गजनेर के क्षेत्राधिकार में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते आ रहे हैं। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं का भी सम्मान किया जाता है। इस बार बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

समारोह में पूर्व सरपंच एवं कार्यक्रम के आयोजक जेठाराम कुम्हार, सरपंच गीता कुम्हार, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गजनेर के प्रधानाचार्य कुलदीप बूढ़ानिया, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गजनेर की प्रधानाचार्य नीलम चोपड़ा, एमजीजीएस के प्राचार्य सुरेश कुमार सहित भंवरलाल मास्टर, वार्डपंच लालाराम कुमावत, पप्पूदेवी सुथार, वार्डपंच श्यामसुंदर, रामेश्वरलाल भार्गव, रामेश्वरलाल सुथार, कन्हैयालाल सुथार, राजेश झंवर, पूर्व वार्डपंच मोहनलाल प्रजापत सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।