Bikaner : रंगकर्मियों में बी डी ए उपायुक्त से मुलाक़ात की
Apr 28, 2026, 09:37 IST
RNE Bikaner.
टाउन हाल के बढ़े हुवे किराए को लेकर बीकानेर थिएटर यूनिट के तत्वाधान मे रंगकर्मियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने संयोजक अभिषेक आनंद आचार्य के नेतृत्व में बीकानेर विकास प्राधिकरण के उपायुक्त ऋषि सुधांशु पांडे से मुलाक़ात कर टाउन हाल के बढ़े हुवे किराए को कम करने का निर्णय शीघ्र लेने की माँग की । प्रतिनिधि मंडल में विजय सिंह राठौड़, रमेश शर्मा, तरुण कुमार गौड़ व दीपांशु पांडे शामिल थे ।
प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को अवगत कराया की बढ़े हुवे किराए के कारण अलाभकारी संस्थाओं के अनेक नाट्य मंचन लंबित हो गए है । उल्लेखनीय हैं की किराए को पूर्ववर्ती रखने का आश्वासन सांसद अर्जुन राम मेघवाल, विधायक जेठानंद व्यास व जिला कलक्टर भी दे चुके है किंतु अभी तक अपेक्षित निर्णय नही हुआ है जिसके कारण रंगकर्मियों में आक्रोश है ।