{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : 500 से ज्यादा खिलाड़ी, कबड्डी-बॉक्सिंग का मुकाबला, शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को अनूठी श्रद्धांजलि

 

Rudra News Express Bikaner. 

शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के 25वें बलिदान दिवस के अवसर पर बीकानेर में दो दिवसीय कबड्डी एवं बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजस्थान के विभिन्न जिलों से पहुंचे नेशनल एवं इंटरनेशनल स्तर के खिलाड़ियों सहित 500 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बीकानेर के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, खेल संघों से जुड़े पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों ने शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नोखा विधायक सुशीला डूडी के साथ ही लूणाराम बाना, मोहन सियाग, मोहन चौधरी, मालासी के पूर्व सरपंच राजपाल कुलहरी, राजेन्द्र सिंह राठौड़, जयदयाल डूडी, पूर्णनाथ सिद्ध, जितेंद्र सिंह राठौड़ खाजूवाला, हेतराम जाखड़, सूरजन चौधरी, भीराज लेगा, वॉलीबॉल कोच विजय ठोलिया, सीताराम सियाग, महावीर बाना और भंवर पोटलिया सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी के बलिदान को नमन किया।

आयोजन को सफल बनाने में टीएन ज्वेलर्स के रेवतराम जी जाखड़ एवं तोलाराम जी जाखड़ का विशेष सहयोग रहा। उनकी ओर से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए भोजन, पारितोषिक एवं नगद पुरस्कार की व्यवस्था की गई। आयोजकों और खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

आयोजकों ने कहा कि शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी की स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं को खेलों से जोड़ने और उनमें स्वस्थ जीवनशैली, अनुशासन एवं राष्ट्रभक्ति की भावना विकसित करने का माध्यम है।