{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर नगर निगम चुनाव: राजकुमार किराडू ने 27 वार्डों के दावेदार घोषित किए, कहा- सेवा का संकल्प लेने वालों को समर्थन 

 

RNE Bikaner

बीकानेर। नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच राजकुमार किराडू ने अपने साथ खड़े पार्षद पद के दावेदारों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं। किराडू ने इन दावेदारों को जनसेवा आधारित संकल्प पत्र स्वीकार करने और राजनीति को व्यापार नहीं बल्कि सेवा का माध्यम बनाने का आह्वान किया।

प्रेस वार्ता में किराडू ने कहा कि जो युवा और सामाजिक कार्यकर्ता ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ अपने वार्ड के लोगों की सेवा करने का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे, उन्हें वे जनसंपर्क से लेकर चुनावी मार्गदर्शन तक सहयोग देंगे।

वार्डवार दावेदारों की सूची

वार्ड| दावेदार
2| गोपाल कृष्ण ओझा
3| मूलचंद गहलोत
6| संदीप गहलोत
6| नाथी खान
8| मनोज प्रजापत
13| प्रद्युम्न सिंह सोढ़ा
14| मैना राजपुरोहित
19| कांता सुथार
20| शारदा देवी
21| जेठाराम डूडी
22| सरला सांखला
25| बसंत भोजक
26| लक्ष्मण राजपुरोहित
27| नारायण उपाध्याय
31| पप्पू सिंह
43| प्रकाश व्यास
45| प्रकाश जावा
46| जय दयाल गोदारा
56| कस्तूरी ओझा
57| डिम्पल व्यास
58| राजकुमार व्यास
63| दीपक तंवर
66| रेखा अग्रवाल
72| सरिता पारीक
75| आशीष ओझा
79| रेखा गहलोत
80| सोयब इस्लाम

सेवा के मुद्दों को बनाया आधार

किराडू के संकल्प पत्र में गरीब परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने, सफाई व्यवस्था बेहतर करने, हर तीन माह में स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा के अधिकार के तहत बच्चों को प्रवेश में सहायता, रोजगार मेले, कन्याओं के लिए नि:शुल्क लाइब्रेरी और नि:शुल्क ई-मित्र जैसी व्यवस्थाओं का संकल्प शामिल है।

उन्होंने वार्ड के विकास कार्यों की जानकारी सार्वजनिक करने पर भी जोर दिया है, ताकि जनता को पता रहे कि कौन सा काम स्वीकृत हुआ, कितना पूरा हुआ और कौन सा काम प्रगति पर है।

किराडू ने कहा कि “हमारा उद्देश्य सिर्फ किसी को कुर्सी तक पहुंचाना नहीं, बल्कि ऐसी राजनीति को आगे बढ़ाना है जिसमें आमजन की आवाज सबसे ऊपर हो।”

प्रेस वार्ता में प्रेम व्यास, कन्हैया लाल भाटी, हर्षवर्धन जोशी और रामचंद्र ओझा भी मौजूद रहे।