{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर  मूल कीमनवी पुरोहित ने राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में जीते स्वर्ण एवं रजत पदक

 

RNE BIKANER

पुडुचेरी। 28वीं राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन पुडुचेरी में पुडुचेरी रोलर स्केटिंग एसोसिएशन (PRSA) द्वारा 02 से 04 अक्टूबर 2026 तक किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बीकानेर की मानवी ने 08 से 10 तक आयु वर्ग में पदक जीते।

इस प्रतियोगिता में बीकानेर की मनवी पुरोहित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्पीड (स्लालोम) स्केटिंग में स्वर्ण पदक तथा फ्री स्टाइल क्लासिकल में रजत पदक प्राप्त कर अपने परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया।

मनवी की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, प्रशिक्षकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।