Bikaner : धनपतराय मार्ग पर पुरानी हवेली धराशाई, राहगीर बाल-बाल बचे
Jul 27, 2025, 20:55 IST
RNE Bikaner.
राजस्थान में बारिश अब आफत बनती जा रही है। रविवार को बीकानेर में एक जर्जर हवेलीनुमा मकान ढह गया। गनीमत यह रही कि घनी आबादी वाले इलाके में मुख्य सड़क पर मकान ढहने के बावजूद कोई राहगीर यह बाशिंदा चोटिल नहीं हुआ।
घटना बीकानेर के धनपत राय मार्ग की है। यहां नरसिंह भवन के अचानक तेज आवाज के साथ मकान धराशायी हो गया। आवाज शंकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस, प्रशासन को सूचना दी गई। प्रशासनिक और नगर निगम के अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है।
गौरतलब है कि बीकानेर में बारिश के बाद बड़ी तादाद में जर्जर मकान गिरने के कगार पर है। कई मकानों को नगर निगम की ओर से नोटिस भी दिया गया है।