{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्कूल के बच्चों एवं स्टाफ ने डूंगर महाविद्यालय में पौधारोपण किया
 

 

RNE, BIKANER.

गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर संस्कार किड्स हाउस, और संस्कार पब्लिक स्कूल ( सादुल गंज ) के छात्र-छात्रा ने पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश विद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत डूंगर कॉलेज के प्राचार्य  राजेंद्र पुरोहित  और स्कूल स्टाफ ने कॉलेज परिषद में पौधारोपण किया गया इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  s k मैडम, व तारा मैडम , साधना मैडम, अंजू मैडम, मंजू मैडम, खुशी मैडम,  महक मैडम दीपा मैडम, शिल्पी मैडम एवं मनोज सर और विद्यार्थियों ने मिलकर विभिन्न प्रकार के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए।
 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संतुलन तथा प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय प्रशासन ने सभी विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
 

अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है।