Bikaner Panchayat Samiti : कांग्रेस 14, RLP 3 , भाजपा 2, निर्दलीय 2, एक वोट से जीती कविता कंवर
बीकानेर पंचायत समिति : कांग्रेस को बहुमत, बीजेपी साफ, RLP ने दिखाई ताकत!
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर जिले के पंचायत चुनावों में जहां भाजपा बुरी तरह पिछड़ी हैं वही बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र में उसे निर्दलीय के बराबर 02 सीटें मिली हैं। यहां कांग्रेस ने घोषित 21 नतीजों में से 14 सीटें जीतकर एकतरफा बहुमत हासिल कर लिया हैं। हैरानी की बात है कि दूसरे नंबर पर हनुमान बेनीवाल की RLP रही है जिसे 03 सीटें मिली। भाजपा और निर्दलीय को 02-02 सीटें मिली हैं।
सबसे रोचक मुकाबला वार्ड संख्या 1 में रहा, जहां कांग्रेस की कविता कंवर ने भाजपा की कमल कंवर को महज एक वोट से हराया। कविता कंवर को 1,286 और कमल कंवर को 1,285 वोट मिले। एक अन्य करीबी मुकाबले में वार्ड संख्या 19 में कांग्रेस के राजूराम ने भाजपा के पूर्णचन्द को 14 वोटों से हराया।
01 वोट की सबसे छोटी, 2630 वोटों की सबसे बड़ी जीत :
बीकानेर पंचायत समिति के चुनाव में वार्ड संख्या 01 में कांग्रेस की कविता कंवर 1 वोट से जीतीं। उन्होंने 1,286 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा की कमल कंवर को 1,285 वोट मिले। यह इस चुनाव की सबसे छोटी जीत है। इसी तरह वार्ड संख्या 11 में कांग्रेस की माफिया 2,630 वोटों से जीतीं। उन्हें 3,719 वोट मिले, जबकि भाजपा की गायत्री को 1,089 वोट मिले। यह इस चुनाव में पंचायत समिति क्षेत्र की सबसे बड़ी जीत है।
जानिए कहां, किसने, किसको हराया :
- वार्ड संख्या 01 में कांग्रेस की कविता कंवर 1 वोट से जीतीं। उन्होंने 1,286 वोट हासिल किए, जबकि भाजपा की कमल कंवर को 1,285 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 02 में कांग्रेस की लाल कंवर 996 वोटों से जीतीं। उन्हें 1,886 वोट मिले, जबकि निर्दलीय लीला कंवर को 890 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 03 में कांग्रेस की रामा देवी 574 वोटों से जीतीं। उन्हें 1,655 वोट मिले, जबकि भाजपा की लक्ष्मी देवी को 1,081 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 04 में RLP के राजूराम 81 वोटों से जीते। उन्हें 1,013 वोट मिले, जबकि भाजपा के भानीराम को 932 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 05 में भाजपा के हरिराम 19 वोटों से जीते। उन्हें 1,485 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के संपत लाल उपाध्याय को 1,466 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 06 में कांग्रेस की अनुराधा 91 वोटों से जीतीं। उन्हें 2,122 वोट मिले, जबकि RLP की रेखा को 2,031 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 07 में RLP के ओम प्रकाश 351 वोटों से जीते। उन्हें 1,409 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के बजरंग लाल को 1,058 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 08 में कांग्रेस की रामा जाट 579 वोटों से जीतीं। उन्हें 2,960 वोट मिले, जबकि RLP की पुष्पा को 2,381 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 09 में कांग्रेस की अंजू 1,048 वोटों से जीतीं। उन्हें 1,873 वोट मिले, जबकि भाजपा की धनवंतरी को 825 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 10 में कांग्रेस की गवरा देवी 416 वोटों से जीतीं। उन्हें 2,170 वोट मिले, जबकि भाजपा की कंचन को 1,754 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 11 में कांग्रेस की माफिया 2,630 वोटों से जीतीं। उन्हें 3,719 वोट मिले, जबकि भाजपा की गायत्री को 1,089 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 12 में कांग्रेस के जगदीश कुमार कस्वां 1,481 वोटों से जीते। उन्हें 2,672 वोट मिले, जबकि भाजपा के रामचन्द्र को 1,191 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 13 में कांग्रेस के फूसाराम 1,220 वोटों से जीते। उन्हें 2,156 वोट मिले, जबकि निर्दलीय गोकुल राम को 936 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 14 में निर्दलीय पन्नाराम 421 वोटों से जीते। उन्हें 1,498 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मुन्शीलाल को 1,077 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 15 में कांग्रेस के नेमाराम 287 वोटों से जीते। उन्हें 1,395 वोट मिले, जबकि भाजपा के अर्जुनराम नायक को 1,108 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 16 में कांग्रेस की नीतू कंवर 1,775 वोटों से जीतीं। उन्हें 2,757 वोट मिले, जबकि निर्दलीय विमला को 982 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 17 में कांग्रेस की बेबी बानो 1,766 वोटों से जीतीं। उन्हें 3,766 वोट मिले, जबकि भाजपा की समिला को 2,000 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 18 में RLP के प्रभुराम 876 वोटों से जीते। उन्हें 2,190 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के करणाराम को 1,314 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 19 में कांग्रेस के राजूराम 14 वोटों से जीते। उन्हें 1,214 वोट मिले, जबकि भाजपा के पूर्णचन्द को 1,200 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 20 में निर्दलीय श्रवण सिंह 741 वोटों से जीते। उन्हें 1,494 वोट मिले, जबकि भाजपा के तोलाराम कुकणा को 753 वोट मिले।
- वार्ड संख्या 21 में भाजपा के नेमीचन्द प्रजापत 46 वोटों से जीते। उन्हें 1,031 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के गोपी चन्द मेघवाल को 985 वोट मिले।