{"vars":{"id": "127470:4976"}}

BIKANER PBM JAN ANDOLAN : डोटासरा-जूली 30 जून को बीकानेर में करेंगे शक्ति प्रदर्शन, शहर कांग्रेस ने किया आर-पार का ऐलान!

 

RNE Bikaner. 

बीकानेर में आगामी 30 जून को होने जा रहे पीबीएम सुधारो आंदोलन के आर पार के ऐलान घेराव और उस कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के आने की घोषणा के साथ ही शहर कांग्रेस ने एक अहम बैठक धरणीधर सभागार में आयोजित की। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मदनगोपाल मेघवाल ने आंदोलन की विस्तृत जानकारी देते हुए और दो दिग्गज नेताओं के आगमन पर शहर कांग्रेस की मजबूत स्थिति पर जोर दिया, शहर कांग्रेस उपस्थिति इस आंदोलन में अधिकतम रखने का आह्वान करते हुए मदनगोपाल मेघवाल ने वार्ड अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी तय की और निर्देशित किया कि हर वार्ड से कम से कम 150 लोगों को उस आंदोलन में लाना है यह जनहित की लड़ाई है और इसमें कोई कोताही न बरती जाए जिन जिन व्यक्तियों को जो जो जिम्मेदारी दी गई है उसका शत प्रतिशत पूरा करना ही उनका संगठन के प्रति उत्तरदायित्व है  रविवार रात तक सभी लोगों को सूची में मोबाइल नंबर जिला कांग्रेस को सौंपने के निर्देश भी अध्यक्ष द्वारा दिये गए उसके बाद सामाजिक संगठनों से भी 30 तारीख के आंदोलन हेतु सहभागिता के लिए संपर्क कर उन्हें लाने के प्रस्ताव पर सहमति बनी। 

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि शहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज तक दिए गए सभी निर्देशों और लक्ष्य से बढ़कर कार्य किया है और 30 जून को भी अधिकतम संख्या बीकानेर शहर की ही होगी। 

बैठक मो मंचासीन अतिथियों में प्रदेश प्रवक्ता साजिद सुलेमानी, प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह सांखला, प्रदेश कांग्रेस सदस्य पूर्व महापौर मकसूद अहमद, सेवादल के प्रदेश अतिरिक्त संगठक कमल कल्ला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता माशूक अहमद, हजारीमल देवड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष सुमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर नागौरी, ब्लॉक अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा, ब्लॉक अध्यक्ष शहजाद भुट्टा, जवाहर बाल मंच के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण व्यास ने कार्यकर्ताओं से आह्वाहन किया कि हमे अपनी ताकत दिखानी है और लापरवाह भाजपा सरकार और बेपरवाह जिला प्रशासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर देना है ।  

मीडिया प्रभारी रामनाथ आचार्य ने बताया कि इनके अलावा बैठक में अपने विचार रखते हुए राजीव गांधी पंचायती राज संगठन अध्यक्ष नंदलाल जावा, एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष प्रफुल्ल हटीला,प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.प्रफुल्ल किशोर सरीन,अल्पसंख्यक अध्यक्ष अकबर खादी, पर्यावरण प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुजाहिद हुसैन कुरेशी, ने भी अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। 

आईटी सेल संयोजक अकरम अली ने बताया कि इस बैठक में शिवकांत व्यास, मुकेश जोशी,हंसराज विश्नोई, निर्मल विश्नोई,एडवोकेट कमल साध,मुबारक हुसैन,बलराम नायक,  शिवप्रकाश सारस्वत,बाबूलाल धवल,अब्दुल रहमान लोदरा, (उपरोक्त सभी मंडल अध्यक्ष), सुशील सुथार, सेवादल महिला अध्यक्ष निर्मला बलवेश चावरिया, पार्वती गोसाई, मुमताज शेख, अता हुसैन कादरी, नवीन जांगिड़, रविकांत वाल्मीकि, ओमप्रकाश लोहिया, विजय सिंह शेखावत, रामनाथ आचार्य,धनसुख आचार्य, हरिप्रकाश वाल्मीकि, हाज़िर खान, एजाज पठान, नित्यानंद पारीक, डॉक्टर विजय आचार्य, प्रेम जोशी त्रिशूल,रमजान कच्छावा, जयकिशन गहलोत, जयदीप सिंह जावा,सरदार अमरीक सिंह, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे। 

बैठक का संचालन नितिन वत्सस ने किया आभार आनंद जोशी ने ज्ञापित किया, बैठक से पूर्व बीकानेर के वरिष्ठ नेता पूर्व न्यासी माणकचन्द जी जावा की 10 वि पुण्यतिथि और सेवादल के पूर्व अध्यक्ष नरसिंहदास व्यास के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई