Bikaner: बाल श्रम की कड़वी सच्चाई उजागर करेगा नाटक 'अवरुद्ध बचपन', 21 जून को होगा मंचन
Updated: Jun 16, 2026, 13:20 IST
RNE Bikaner.
कला साहित्य संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग, राजस्थान के सहयोग से बांग्ला लेखक सुकमल मोइत्रा द्वारा लिखे नाटक- अवरुद्ध बचपन का मंचन 21 जून 2026 रविवार शाम 7:30 बजे नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में किया जाएगा! मीडिया प्रभारी रमेश शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ नाट्य निर्देशक सुरेश आचार्य द्वारा निर्देशित नाटक अवरुद्ध बचपन देश में बाल श्रम के दर्द और मासूमों के शोषण जैसे विचारोत्तेजक व संवेदनशील और गंभीर समस्या की कड़वी सच्चाई बयान करते हुए सवाल खड़े करता है?
नाटक में दिया का मुख्य किरदार युवा अभिनेत्री प्रियंका आर्य निभाएंगी व सह अभिनेत्री रिद्धिमा आचार्य और गुंजन उपाध्याय होगी, नाटक में संगीत दिया है मोहित शर्मा ने वह प्रकाश प्रभाव दीपांशु पांडे का होगा, ध्वनि प्रभाव वसीम राजा एवं प्रदर्शन प्रभारी प्रदीप भटनागर होंगे