Bikaner Police : ASP, CO, 10 थानाधिकारी, 150 पुलिस जवान एक साथ एक सोसायटी के सर्च ऑपरेशन में जुटे
RNE Bikaner.
बीकानेर पुलिस ने अपराध होने से पहले रोकने और अपराधियों के संभावित ठिकानों की पहचान करने की कड़ी में बड़े सर्च ऑपरेशन शुरू किया हैं। इसी कड़ी में बीती रात गंगाशहर इलाके की गंगा रेजीडेंसी सोसायटी में 150 जवानों की 15 टीमों ने एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया। सर्च ऑपरेशन की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सिटी सेक्टर के सभी 10 थानाधिकारी तथा सौरभ तिवारी एडिशनल SP, ख़ान मोहम्मद एडिशनल SP, ओमप्रकाश एडिशनल SP, पार्थ शर्मा CO गंगाशहर, विशाल जांगिड़ CO सदर सहित CO यातायात, CO सिटी सहित ज़ाब्ता मौजूद रहा।
पुलिस ने ये किया :
दरअसल शनिवार शाम लगभग 150 पुलिस जवानों व अधिकारियों द्वारा एक साथ पुलिस थाना गंगा शहर में स्थित गंगा रेजीडेंसी की तलाशी ली गई। इससर्च ऑपरेशन में लगभग 600 फ्लैट्स को पुलिस द्वारा चेक किया ग। इसके लिए 15 टीम बनायी जाकर प्रत्येक फ्लैट को बारीकी से चेक किया गया। मकान मालिक को हिदायत की गई कि संदिग्ध व्यक्ति को बिना सत्यापन के नहीं रुकने दे। जिस व्यक्ति को किराया पर दिया है वही उसमें निवास करें उसके साथ अन्य व्यक्ति फ्लैट में निवास नहीं करे।
पुलिस अधिकारियों ने कहा लगातार ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रखकर समाज में अपराधियों पर लगाम कसी जाएगी। गड़बड़ी फैलाने वालों को बख़्शा नहीं जाएगा। गौरतलब है कि इससे पहले सुबह इतने बड़े जवाजमे ने एक साथ शहर के सभी पेइंग गेस्ट हॉस्टल पर सर्च ऑपरेशन चलाया था।