{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner Railway: दीपावली-छठ पर डॉग स्क्वॉयड, बैगेज स्कैनर से जांच, 15 ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए 
 

ट्रेनों में पटाखे ले जाने वालों पर सख्त नजर
 
 

Rudra News Express Bikaner.

उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर रेल मंडल पर यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने हेतु 15 ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी डिब्बे बढाए गए हैं ताकि यात्रियों को सीट आसानी से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही यात्री- सुरक्षा हेतु रेल सुरक्षा बल ने कमर कस रखी है। 

सीनियर डीसीएम वीरेन्द्र जोशी ने बताया, सुरक्षा बलों ने ट्रेनों में पटाखे, फुलझड़ियां, अनार, रॉकेट, गैस सिलेंडर, पेट्रोल, डीजल एवं केरोसिन जैसे ज्वलनशील और खतरनाक पदार्थों को ट्रेन के यात्री कोच अथवा पार्सल में ले जाने वालों पर सख्त नजर रख रही है । इसके लिए रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों एवं पार्सल कार्यालयों में जांच और निगरानी बढ़ाई गई है।


 

 रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) तथा रेलवे कर्मचारियों द्वारा एक्स रे बैगेज स्कैनर मशीन (X ray Baggage scanner) , HHMD ( Hand Held matel Detector), डॉग स्क्वॉड की सहायता से सघन जाँच एवं  सीसीटीवी के माध्यम से 24X7 सतत निगरानी की जा रही है।
 त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इसके साथ ही रेलवे पुलिस के जवान लगातार प्लेटफार्म एवं ट्रेनों में ग्रस्त कर रहे हैं।

यात्रियों को आसानी से टिकट मिलेगी:

 मंडल पर यात्रियों को आसानी से टिकट उपलब्ध हो सके, इस हेतु अतिरिक्त टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है।साथ ही एटीवीएम (ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन) की व्यवस्था सुचारू की है।रेलवे यात्रियों को पेमेंट भुगतान हेतु बार कोड रेलवे द्वारा उपलब्ध कराया गया है, ताकि भुगतान में आसानी रहे। यात्री रेलवन एप के माध्यम से भी टिकट बनाकर लाभ उठा रहे हैं।