Bikaner Range Police : 01 दिन, 04 जिले, 148 टीमें, 790 ठिकानों पर दबिश, 66 गिरफ्तार
Rudra News Express Bikaner.
नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने बीकानेर रेंज पुलिस ने चार जिलों में एक साथ बड़ा अभियान चलाकर तस्करों के नेटवर्क पर हमला किया। कल यानी 26 अक्टूबर को चलाए एक दिवसीय विशेष अभियान में 148 टीमों ने 790 स्थानों पर दबिश दी। मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े 64 मामले दर्ज किए गए और 66 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही NDPS एक्ट के मामलों में फरार और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी भी की गई।
IG की अगुवाई, 04 जिलों में कार्रवाई :
IG Police ओमप्रकाश के निर्देशन में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिलों में यह कार्रवाई की गई।
बीकानेर : 125 स्थानों पर दबिश, 20 मामले दर्ज, 21 गिरफ्तार।
श्रीगंगानगर : 271 स्थानों पर कार्रवाई, 17 मामले दर्ज कर 15 गिरफ्तार।
हनुमानगढ़ : 233 स्थानों पर छापा, 20 मामले, 22 गिरफ्तार।
चूरू : 161 स्थानों पर दबिश, 07 मामले दर्ज 08 आठ गिरफ्तार।
फरार-वांटेड के खिलाफ कार्रवाई :
तलाशी अभियान में बीकानेर में आठ, श्रीगंगानगर में 11, हनुमानगढ़ में 15 और चूरू में तीन फरार वांछित आरोपियों के संबंध में भी कार्रवाई की गई। हनुमानगढ़ में दो इनामी अपराधियों के संबंध में भी पुलिस ने कार्रवाई की।
IG ओम प्रकाश का कथन :
बीकानेर रेंज में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने, नशे के नेटवर्क को ध्वस्त करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार से जुड़ी किसी भी जानकारी को पुलिस तक पहुंचाएं और नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करें।