{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : चार विषयों पर राष्ट्रीय संगोष्ठी में पढ़े जायेंगे शोध पत्र, धीरेंद्र आचार्य, नमामि शंकर आचार्य, हाकम नागरा व महेंद्र सिंह के शोध पर्चे होंगे

 

RNE, SPECIAL.

 

साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली और डॉ भगवान दास किराडू नवीन समिति की ओर से 22 जुलाई को जिला उद्योग संघ में सुबह 10.30 बजे से आरम्भ होने वाली राष्ट्रीय संगोष्ठी में दो तकनीकी सत्रों में 4 शोध पत्र पढ़े जायेंगे। यह संगोष्ठी ' राजस्थानी साहित्यिक पत्रिकाएं ' विषय पर आयोजित हो रही है।

आयोजन सचिव नगेन्द्र नारायण किराडू ने बताया कि राजस्थानी भाषा परामर्श मंडल , नई दिल्ली के कन्वीनर डॉ अर्जुन देव चारण की उपस्थिति में इस संगोष्ठी में दो तकनीकी सत्र होंगे। पहला सत्र दोपहर 12 बजे से 1.30 बजे तक होगा। इस सत्र में ' राजस्थानी साहित्यिक पत्रिकावां रो इतिहास ' विषय पर हाकम नागरा व ' साहित्यिक पत्रिकावां री सामाजिक भूमिका : संदर्भ राजस्थानी ' विषय पर महेंद्र सिंह पत्रवाचन करेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता सुखाड़िया विवि के पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष कुंजन आचार्य करेंगे।

किराडू ने बताया कि दूसरा तकनीकी सत्र दोपहर 2.30 बजे से 4 बजे तक आयोजित होगा। इस सत्र में नमामि शंकर आचार्य ' साहित्यिक पत्रिकावां रे संपादन री समस्यावां ' विषय पर और पत्रकार धीरेंद्र आचार्य ' साहित्यिक पत्रिकावां अर बाजार ' विषय पर शोध पत्र पढ़ेंगे। इस सत्र की अध्यक्षता जयनारायण व्यास विवि, जोधपुर के राजस्थानी विभागाध्यक्ष, कवि गजेसिंह राजपुरोहित अध्यक्षता करेंगे।