बीकानेर : देखिए बज्जू खालसा पंचायत समिति में कौन जीता, कौन हारा! क्या है राजनीतिक संदेश!
Rudra News Express Bajju, Bikaner.
V
बीकानेर की बज्जू खालसा पंचायत समिति की 15 सीटों के नतीजों में कांग्रेस ने 8 सीटें जीतकर बढ़त बनाई। भाजपा को 6 और आरएलपी को 1 सीट मिली। सबसे बड़ी जीत वार्ड संख्या 8 में शारदा देवी की रही। उन्होंने भाजपा की सुशीला को 2,312 वोटों से हराया। दरअसल बज्जू को कांग्रेस के बड़े प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है। ऐसे में यहां कांटे की टक्कर होना कांग्रेस को कमजोर करना और भाजपा का बराबरी के करीब लाकर खड़ा करने वाला है।
किन वार्डों में किसे जीत :
कांग्रेस को 4, 5, 6, 7, 8, 12, 13 और 15 में सफलता मिली। भाजपा ने 1, 2, 9, 10, 11 और 14 पर जीत दर्ज की, जबकि आरएलपी ने 3 नंबर वार्ड जीता।
सबसे बड़ी, सबसे छोटी जीत :
वार्ड संख्या 8 में कांग्रेस की शारदा देवी ने भाजपा की सुशीला को 2,312 वोटों के बड़े अंतर से पराजित किया। यह सभी 15 सीटों में जीत का सबसे बड़ा अंतर रहा। वार्ड संख्या 14 में भाजपा के स्वरुप सिंह ने कांग्रेस के नरेन्द्र सिंह को महज 55 वोटों से हराया। यह सबसे कम अंतर से मिली जीत रही।
कहां, कौन जीत, कौन हारा :
वार्ड संख्या 01 : भाजपा की नखतु देवी 290 वोटों से जीतीं। उन्होंने 1,486 वोट हासिल किए, जबकि कांग्रेस की रामप्यारी को 1,196 वोट मिले।
वार्ड संख्या 02 : भाजपा की मधू 311 वोटों से जीतीं। उन्हें 1,080 वोट मिले, जबकि RLP की सुमन को 769 वोट मिले।
वार्ड संख्या 03 : RLP के चम्पा लाल 540 वोटों से जीते। उन्हें 1,491 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की सुरजा को 951 वोट मिले।
वार्ड संख्या 04 : कांग्रेस की जाली 105 वोटों से जीतीं। उन्हें 1,555 वोट मिले, जबकि भाजपा की निर्मला देवी को 1,450 वोट मिले।
वार्ड संख्या 05 : कांग्रेस की लाच्छा कंवर 394 वोटों से जीतीं। उन्हें 1,624 वोट मिले, जबकि भाजपा के मांगी लाल को 1,230 वोट मिले।
वार्ड संख्या 06 : कांग्रेस की सुमित्रा 191 वोटों से जीतीं। उन्हें 1,305 वोट मिले, जबकि भाजपा की कमला को 1,114 वोट मिले।
वार्ड संख्या 07 : कांग्रेस की मंजू 1,151 वोटों से जीतीं। उन्हें 1,859 वोट मिले, जबकि भाजपा की सोनल बिश्नोई को 708 वोट मिले।
वार्ड संख्या 08 : कांग्रेस की शारदा देवी 2,312 वोटों से जीतीं। उन्हें 3,159 वोट मिले, जबकि भाजपा की सुशीला को 847 वोट मिले।
वार्ड संख्या 09 : भाजपा की सरिता 565 वोटों से जीतीं। उन्हें 2,382 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के नारायण राम उर्फ राम नारायण को 1,817 वोट मिले।
वार्ड संख्या 10 : भाजपा के मघन सिंह 165 वोटों से जीते। उन्हें 908 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के मूल सिंह को 743 वोट मिले।
वार्ड संख्या 11 : भाजपा की मूली कंवर 624 वोटों से जीतीं। उन्हें 1,800 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की राजेश्वरी को 1,176 वोट मिले।
वार्ड संख्या 12 : कांग्रेस की सावित्री जाट 879 वोटों से जीतीं। उन्हें 2,223 वोट मिले, जबकि भाजपा की समना बानो को 1,344 वोट मिले।
वार्ड संख्या 13 : कांग्रेस की नसीबा बानो 201 वोटों से जीतीं। उन्हें 1,811 वोट मिले, जबकि भाजपा की बसिरा को 1,610 वोट मिले।
वार्ड संख्या 14 : भाजपा के स्वरुप सिंह 55 वोटों से जीते। उन्हें 1,402 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के नरेन्द्र सिंह को 1,347 वोट मिले।
वार्ड संख्या 15 : कांग्रेस की नाता 254 वोटों से जीतीं। उन्हें 1,231 वोट मिले, जबकि भाजपा की कामो को 977 वोट मिले।