Bikaner SP मृदुल कच्छावा का सम्मान: अच्छी कार्रवाई के लिए लोग घर-दफ्तर तक पहुंचकर कर रहे सम्मान, खाटू श्याम मंदिर न्यास ने भी किया अभिनंद
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर शहर में नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई का असर अब आमजन के उत्साह में भी नजर आने लगा है। नशे के कारोबार और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की ओर से की जा रही लगातार कार्रवाई की लोग सराहना कर रहे हैं। युवा पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा की कार्यशैली से प्रभावित लोग उनका सम्मान करने के लिए घर और कार्यालय तक पहुंच रहे हैं।
इसी कड़ी में श्री खाटू श्याम मंदिर न्यास के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का सम्मान किया। न्यास पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस की प्रभावी कार्रवाई से आमजन को बड़ी राहत मिली है और नशे व अपराध के खिलाफ पुलिस की मुहिम से लोगों में सुरक्षा को लेकर भरोसा बढ़ा है।
न्यास के अध्यक्ष के.के. शर्मा ने कहा कि बीकानेर में पिछले कुछ समय से नशे और अपराध का प्रचलन धीरे-धीरे बढ़ रहा था, जिससे आमजन चिंतित था। ऐसे माहौल में नशे और अपराध के खिलाफ पुलिस द्वारा शुरू की गई मुहिम ने लोगों में नई उम्मीद जगाई है। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस अभियान को लगातार जारी रखा जाना चाहिए।
सम्मान समारोह के दौरान बृजमोहन जिंदल ने पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। सुरेश अग्रवाल ने इत्र की शीशी भेंट कर उनका स्वागत किया, जबकि डॉ. रामदेव अग्रवाल ने ओढ़ना पहनाकर अभिनंदन किया।
न्यास सदस्यों ने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की सख्ती से युवाओं को नशे के दलदल से बचाने और शहर में अपराध पर नियंत्रण पाने की उम्मीद मजबूत हुई है। पुलिस की इस मुहिम में आमजन का सहयोग भी जरूरी है, ताकि बीकानेर को नशामुक्त और सुरक्षित शहर बनाने की दिशा में प्रभावी कदम आगे बढ़ाए जा सकें।