{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner: काम से थककर ऊन पर सो गया था मजदूर, पानी से भरा टैंकर ऊपर से गुजर गया
 

 

Rudra News Express Bikaner.

बीकानेर में काम से थककर सोए मजदूर पर पानी का टैंकर चढ़ जाने से मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है।

घटना बीकानेर शहर के रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुराणा टेक्सटाइल फैक्ट्री की है। यहां रविवार रात को काम के बाद थकान से चूर एक मजदूर खुले में पड़ी ऊन पर सो गया। सुबह वहां से गुजर रहे पानी के टैंकर का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। हादसे में मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान नंदू सिंह भाटी (40) पुत्र जयराम सिंह भाटी, निवासी रीको रोड नंबर 8, गंगाशहर, बीकानेर के रूप में हुई है। 
कोटगेट थानाधिकारी विक्रम तिवारी के अनुसार, मजदूर रात में काम करने के बाद मिल परिसर में खुले में पड़ी ऊन पर ही सो गया था। सोमवार सुबह करीब 8 बजे 10 हजार लीटर पानी से भरा टैंकर वहां से गुजरा। चालक को ऊन पर सो रहा मजदूर दिखाई नहीं दिया और टैंकर उसके ऊपर से निकल गया। टैंकर का पहिया सिर के ऊपर से गुजरने के कारण मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।