{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : पार्षद जीतने पर मोहल्ले वालों ने 01 लाख की माला पहनाई! जोरदार स्वागत!

1.01 लाख की माला पहनाकर गोवर्धन डूडी का स्वागत, वार्ड 29 के त्रिकोणीय मुकाबले में बने पार्षद

 

Rudra News Express Bikaner. 

पार्षद के लिए वोटिंग होते ही प्रत्याशियों को बाड़ेबंदी में भेज दिया गया। इसके बाद जीते हुए पार्षदों की बाड़ेबंदी जारी रही। पहले महापौर, फिर उप महापौर चुनाव हुए। इसके बाद जीते हुए पार्षद अब अपने वार्डों में पहुंचे है। ऐसे में उनका जगह-जगह स्वागत हो रहा है। ऐसे ही एक पार्षद का स्वागत समारोह बीटी रात हुए जिसमें जोरदार स्वागत के साथ 01 लाख रुपये से अधिक के नोटों की माला पहनाई। 

बीकानेर नगर निगम के वार्ड संख्या 29 से कांग्रेस के गोवर्धन डूडी के पार्षद निर्वाचित होने के बाद उनके मोहल्ले में जोरदार स्वागत किया गया।गोवर्धन डूडी के स्वागत के लिए मोहल्लेवासियों ने विशेष रूप से एक लाख एक हजार रुपये की माला तैयार करवाई। यह माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने जीत की खुशी मनाई और डूडी के पक्ष में नारे लगाए।

बीकानेर नगर निगम के वार्ड 29 में मुकाबला कांग्रेस, भाजपा, CPI(M) और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच बहुकोणीय रहा। कांग्रेस के गोरधन राम/डूडी ने 1,863 वोट लेकर जीत दर्ज की, जबकि निर्दलीय जगदीश 1,586 वोट के साथ रनर-अप रहे। भाजपा के भंवर लाल 1,541 वोट लेकर तीसरे और CPI(M) के प्रभज्योत 105 वोट के साथ चौथे स्थान पर रहे।

वार्ड 29 में कांग्रेस के गोवर्धन डूडी और भाजपा के भंवरलाल साहू के बीच मुख्य मुकाबला था। उपलब्ध चुनावी रिकॉर्ड के अनुसार वार्ड में कांग्रेस के गोवर्धन राम विजेता रहे, जबकि भाजपा के भंवरलाल दूसरे प्रमुख दावेदारों में रहे। वार्ड में कांग्रेस, भाजपा के अलावा CPI(M) और निर्दलीय प्रत्याशी भी मैदान में थे।