Bikaner Theatre Festival फेम ख्यातनाम रंगनिर्देशक सुधेश व्यास को साझी विरासत ने सम्मानित किया
RNE Bikaner.
Bikaner Theatre Festival (BTF) फेम ख्यातनाम रंगनिर्देशक सुधेश व्यास का रविवार को बीकानेर में सम्मान हुआ। साझी विरासत के तत्वावधान में हुए सम्मान समारोह में वक्ताओं ने व्यास के प्रतिबद्ध रंगकर्म को सराहते हुए उन्हें ऐसा निर्देशक बताया जिसने राजस्थान के रंगजगत के कलाकारों की एक पूरी पीढ़ी सौंपी है।
मुख्य अतिथि राजेन्द्र जोशी ने कहा कि सुधेश व्यास ने बतौर एक्टर कला प्रदर्शन के साथ ही पचास से अधिक नाटको का निर्देशन किया है। ऐसे रंग निर्देशक हैं जिन्होंने रंगकर्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनकी रंगकर्म के प्रति प्रतिबद्धता और जुनून ने उन्हें इस क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित स्थान दिलाया है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ.अजय जोशी ने कहा कि बीकानेर थियेटर फेस्टिवल के आयोजन में सुधेश व्यास की भूमिका को विशेष रूप से सराहा जाना चाहिए। उन्होंने इस फेस्टिवल को एक सफल आयोजन बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
विशिष्ट अतिथि राजाराम स्वर्णकार ने कहा कि उनकी उपलब्धियों पर गर्व करना और उनके योगदान को सम्मानित करना हमारे लिए एक सम्मान की बात है।
सुधेश व्यास के व्यक्तित्व और कृतित्व पर युवा कवि-आलोचक शंशाक शेखर जोशी ने टिप्पणी की। कहा, सैकड़ो हिन्दी -राजस्थानी और नुक्कड नाटको का प्रर्दशन के साथ ही महत्वपूर्ण नाटको का मंचन किया हैं, जोशी ने कहा कि रंग निर्देशक सुधेश व्यास को अनेक पुरस्कारों से नवाजा गया है।
इस मौके पर सुधेश व्यास ने कहा, "यह सम्मान मेरे लिए बहुत मायने रखता है। मैंने हमेशा रंगकर्म को एक मिशन के रूप में देखा है, और यह सम्मान मुझे और अधिक प्रेरित करता है कि मैं अपने काम को और भी बेहतर बनाऊं।" कार्यक्रम का संचालन समीक्षक रूपेश ने किया।