Bikaner : पूनम चौधरी की है ये काव्य कृति, नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम में आयोजन
RNE Bikaner.
सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी की तरफ से आज शाम 4 बजे नागरी भंडार स्थित नरेंद्र सिंह ऑडिटोरियम, स्टेशन रोड में एक साहित्यिक आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में कवयित्री पूनम चौधरी की कृति ' पहली फुहार ' का लोकार्पण किया जायेगा।
सोशल प्रोग्रेसिव सोसायटी के अध्यक्ष नदीम अहमद नदीम ने बताया कि पूनम चौधरी की यह पहली काव्य कृति है, जिसे सृजन सेवा संस्थान श्रीगंगानगर का सरदार भूपेंद्रसिंह प्रोत्साहन पुरस्कार भी हाल ही में घोषित हो चुका है। इस कृति का लोकार्पण आज होगा। इस लोकार्पण समारोह की अध्यक्षता साहित्यकार, रंगकर्मी, पत्रकार मधु आचार्य ' आशावादी ' करेंगे। आयोजन में कवि , आलोचक डॉ ब्रजरतन जोशी मुख्य अतिथि के रूप में व उर्दू स्कॉलर, लेखक अनिसुद्दीन सिद्दकी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। लोकार्पित होने वाली कृति पर युवा साहित्यकार इमरोज नदीम पत्रवाचन करेंगे और संजय श्रीमाली संचालन करेंगे।