{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : 63 सदस्यीय टीम में बीकानेर जिले से तीन नेताओं को जगह, उपाध्यक्ष- महामंत्री पद नहीं मिलने से भाजयुमो कार्यकर्ताओं में मायूसी

 

RNE, BIKANER.

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा ने 63 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की।

यहां नीचे क्लिक करें  लिस्ट देखे 👇 👇 

 https://www.facebook.com/share/p/1ENsJTaJ9b/

नई कार्यकारिणी में संभाग मुख्यालय वाले बीकानेर जिले से डॉ. सुनील मेघवाल, मुरलीधर सैन और मदनगोपाल सोनी को जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि बीकानेर को प्रदेश स्तर पर कोई बड़ा पद नहीं मिलने से युवा कार्यकर्ताओं में निराशा देखी जा रही है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठन में बीकानेर की सक्रिय भूमिका और राजनीतिक महत्व के बावजूद जिले को उपाध्यक्ष, महामंत्री या अन्य प्रभावशाली पद नहीं दिया गया। ऐसे में केवल कार्यकारिणी सदस्य स्तर तक सीमित प्रतिनिधित्व को लेकर अंदरखाने असंतोष की चर्चा है।
राजनीतिक हलकों में इसे बीकानेर की संगठनात्मक पकड़ कमजोर होने के संकेत के रूप में भी देखा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पार्टी पदाधिकारी इसे संतुलित क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व का हिस्सा बता रहे हैं।