{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : स्वर्ण सुगंधा महिला समिति के तीन दिवसीय हुनर हाट का भव्य समापन

 

RNE Bikaner.

12 अप्रैल 2026 को श्री ब्राह्मण स्वर्णकार स्वर्ण सुगंधा महिला समिति के तीन दिवसीय हुनर हाट प्रदर्शनी का समापन श्री ब्राह्मण स्वर्णकार तीन गवाड़ पंचायत भवन में किया गया, समारोह की अध्यक्षता पंचायत भवन ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी श्री लक्ष्मीनारायण सोनी द्वारा की गयी मंच पर समिती की अध्यक्ष श्रीमती विमला सोनी व कोषाध्यक्ष कंचन सोनी उपस्थित रहीं।  समाज सेवी श्री रामेश्वर जी साधक हुनर हाट की वर्तमान परिप्रेक्ष्य महत्ता जाहिर की तथा पवन सोनी ने हुनर हाट पर लिखे अपने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किये। स्वर्ण सुगंधा महिला समिति की अध्यक्ष विमला सोनी ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।

सचिव अनिता सोनी ने स्वागत मे महिलाओं के जुझारूपन की प्रशंसा करते हुए सभी का धन्यवाद दिया कोषाध्यक्ष कंचन सोनी ने भविष्य मे भी इसी तरह के आयोजनों की जानकारी दी। समारोह में सभी स्टाल होल्डर्स का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया । आयोजन के विशेष सहयोग के लिए पंचायत भवन ट्रस्ट ,श्री राजारामजी स्वर्णकार श्री पवन सोनी फोटोग्राफर श्री बाबूलाल दैया को सम्मानित किया गया। समिति की निष्ठावान कार्यकर्ता के लिए श्रीमती अनीता सोनी, तारा सोनी, नीतू सोनी, इन्दू सोनी श्रीमती रूपा सोनी व श्रीमती कंचन सोनी को सम्मानित किया गया। स्वर्ण सुगंधा समिति की संस्थापक मनीषा आर्य सोनी ने सभी का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।