{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : नगर निगम की ओर से आज से शुरू हुई गाड़ियां,शहर की व्यवस्थाओं को मिलेगी नई गति

 

RNE Bikaner

बीकानेर। शहर में साफ-सफाई एवं विभिन्न नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम की ओर से आज से नई गाड़ियों का संचालन शुरू किया गया। इन गाड़ियों के शुरू होने से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नगर निगम की सेवाओं को

और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। बीकानेर पश्चिम के जेठानंद व्यास, नगर निगम उप महापौर पंकज जी गहलोत, सुरेंद्र शेखावत, भाजपा शहर जिला  अध्यक्ष सुमन जी ने हरी झड़ी दिखा कर रवाना किया 
नगर निगम की ओर से गाड़ियों को निर्धारित क्षेत्रों में भेजकर संबंधित कार्यों को गति दी जाएगी। इससे आमजन को सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर भी जोर रहेगा।
नगर निगम के इस कदम से नागरिकों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने भी शहर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए शुरू की गई इस पहल का स्वागत किया।