{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner : विमन्दित शाहरुख मोहर्रम देखने गया, कर्बला में आखिरी बार देखा गया, घरवाले तलाश रहे
 

 

RNE Bikaner.

बीकानेर में मोहर्रम के दौरान एक विमन्दित बच्चे के लापता होने की जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रोशनीघर चौराहा निवासी शाहरुख 06 जुलाई की शाम मोहर्रम देखने गया था। वापस घर नहीं लौटा। घरवालों को काफी खोजबीन के बाद पता चला कि उसे आखिरी बार अंतिम बार देखा गया: करबला शरीफ़ के अंदर, कुछ जान-पहचान वालों ने देखा था।
शाहरुख का भाई सिकंदर सहित परिवार, समाज के लोग दो दिन से उसे ढूंढ रहे हैं। ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी के कार्यकर्ताओं की टीम भी उसके खोजबीन में लगी है। सोसायटी के शोएब भाई का कहना है बच्चा विमन्दित है। उसने नीली टी-शर्ट, काली पैंट, काले जूते पहन रखे हैं। उन्होंने गुमशुदा शाहरुख के भाई सिकंदर के नंबर शेयर करते हुए लिखा है, किसी को भी भी इस बच्चे की कोई जानकरी मिले तो इस नंबर पर 8764735058 सूचना दे सकता है।
RNE अपील : अगर आपको जानकारी तो इस बारे में बताए। आप कुछ भी नहीं जानते तब भी इस लिंक को अपने संपर्कों-ग्रुपों में शेयर कर दें। हो सकता है आपके प्रयास से एक बिछड़ा बच्चा फिर अपने परिजनों से मिल जाएं।