{"vars":{"id": "127470:4976"}}

Bikaner Weather : रात की तेज ठंड के कारण सुबह कोहरा, गलाने वाली ठंड, 22 से तेज सर्दी की संभावना

 

RNE Network.

बीकानेर में सोमवार की सुबह हल्के कोहरे व तेज ठंड के साथ हुई। रात की तेज ठंड के कारण सुबह ओस थी, इस कारण गलाने वाली ठंड थी। कोहरा होने के कारण सुबह 7.30 बजे तक भी आकाश साफ नहीं हो पाया था।

कल दिन में मौसम ठीक था मगर शाम ढलते ढलते हल्की हवाएं चलने लगी। शीत लहर के कारण शाम ढलते ही तेज सर्दी शुरू हो गयी। उसका असर आज सुबह तक भी था। 

मौसम विभाग के अनुसार 22 से 24 जनवरी तक बीकानेर संभाग में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। मावठ के कारण सर्दी बढ़ेगी। एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मावठ होने के पूरे आसार है। आज दोपहर में मौसम शुष्क हो जायेगा, जिसके कारण ठंड रहेगी।