{"vars":{"id": "127470:4976"}}

बीकानेर कोहरे की चादर में लिपटा, प्रदेश में 3 दिन ठंड से राहत न मिलने के आसार

 

RNE Bikaner.

बीकानेर में रविवार की सुबह भी कोहरे से ढकी हुई थी। घने कोहरे के कारण कुछ भी दिखाई नहीं रहा था। सड़कों पर  ही सन्नाटा पसरा हुआ था। न लोग मॉर्निंग वॉक को निकले हुए थे और न ही वाहनों की आवाजाही थी।

गलाने वाली ठंड ओस के कारण गहराई हुई थी। लोग बिस्तरों में ही दुबके हुए थे। जन जीवन ठप था। कल शाम से शुरू हुई ठंड रात 8 बजे तक बहुत तेज हो गयी। हल्की हवा ने तापमान को गिरा दिया। रात बहुत ठंडी थी। तापमान 6 डिग्री से भी कम हो गया। ठंड का यह असर सुबह तक भी था।  बीकानेर में आज भी मौसम शुष्क रहेगा, कोहरा भी देर से छंटेगा।

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश को आगामी 3 दिन तक सर्दी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। सर्द हवाओं के कारण तीन दिन रातें बहुत ठंडी रहेगी।