{"vars":{"id": "127470:4976"}}

KVS नेशनल स्पोर्ट्स मीट में बीकानेर की परिधि सुथार ने जीता सिल्वर मेडल

 

RNE Bikaner

55th KVS नेशनल स्पोर्ट्स मीट बंगलुरु 
में बीकानेर की बेटी परिधि सुथार नेशनल में सिल्वर मेडल जीता* बीकानेर,केवीएस नंबर 1 ओर अपने समाज परिवार का नाम रोशन किया ।
इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकों एवं समस्त स्टाफ ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है और विद्यालय को अपने छात्र पर गर्व है।
खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी दादीजी कंचन देवी, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों ओर विद्यालय परिवार को देते हुए कहा कि वह भविष्य में होने वाली प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, बीकानेर और जिले का नाम रोशन करने का पूरा प्रयास करेगी ।
परिधि सुथार को नेशनल में सिल्वर मेडल जीतने पर पिता विमल कुमार ,नारायण सुथार, पंकज सुथार, महेश सुथार, ओम जी सुथार, लोकेश देवांश प्रियांशु ,भव्य सुथार  ने परिधि को बधाई ओर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं