Bikanr हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर हत्या : मुंह पर कपड़ा बांधकर कैम्पर गाड़ी में आए बदमाशों में हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप को पीट-पीटकर मार डाला
Rudra News Express Bikaner.
बीकानेर में एक हिस्ट्रीशीटर की पीट-पीटकर मार डालने की हैरान करने वाली वारदात हुई है। कुछ बदमाश कैम्पर गाड़ी में आए और हाइवे के एक ढाबे पर बैठे हिस्ट्रीशीटर पर लाठियों-हथियारों से हमला बोल दिया। बुरी तरह घायल को PBM Hospital ले जाया गया जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
वारदात बीकानेर-जयपुर हाइवे पर गुसाईंसर गांव की है। यहाँ एक होटल पर बैठे रामस्वरूप निम्बड़िया पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। हमलवार कैम्पर गाड़ी में आए थे और चेहरे कपड़ों से ढंके थे। नापासर थानाधिकारी कविता पूनिया के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक रामस्वरूप नापासर थाने का हिस्ट्रीशीटर था। शनिवार की शाम एक होटल पर कुछ बदमाशों ने उस पर लाठी और सरिये से हमला कर दिया। सभी आरोपी कैंपर गाड़ी में आए थे और अधमरी हालत में रामस्वरूप को छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर गंगाशहर सीओ प्रहलाद राय भी मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।
थानाधिकारी ने बताया- हिस्ट्रीशीटर को लहूलुहान हालत में पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम सुबह होगा। रामस्वरूप के खिलाफ आर्म्स एक्ट, नकबजनी, एससी-एसटी एक्ट, हत्या के प्रयास, लूट सहित कई मामले दर्ज थे।