{"vars":{"id": "127470:4976"}}

BJP Bikaner: देहात भाजपा की कार्य समिति में 91सदस्य शामिल, देखें कौन!

भाजपा बीकानेर देहात की 91 सदस्यीय कार्यसमिति घोषित
 
सभी वर्गों व विधानसभा क्षेत्रों का संतुलन, संगठन को मजबूती देने का दावा

RNE Bikaner.

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर के निर्देश पर भाजपा बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिले की नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। कुल 91 सदस्यों वाली इस कार्यसमिति में संगठनात्मक संतुलन और व्यापक प्रतिनिधित्व को प्राथमिकता दी गई है।

जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी के अनुसार कार्यसमिति का गठन करते समय प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र, सामाजिक वर्ग और संगठनात्मक अनुभव का विशेष ध्यान रखा गया है। सूची में वरिष्ठ नेताओं से लेकर नए चेहरों तक को स्थान दिया गया है, जिससे संगठन में ऊर्जा और अनुभव का समन्वय दिखाई देता है। 

घोषित कार्यसमिति में सांसद, विधायक, बोर्ड एवं आयोगों के अध्यक्ष व सदस्य, प्रधान, चेयरमैन, राष्ट्रीय व प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, विधायक प्रत्याशी, मोर्चा पदाधिकारी सहित विशेष आमंत्रित सदस्यों को भी शामिल किया गया है। इससे साफ संकेत है कि पार्टी आगामी राजनीतिक रणनीति को मजबूत संगठनात्मक ढांचे के साथ आगे बढ़ाना चाहती है।

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने कहा कि नई कार्यसमिति संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय व सशक्त बनाएगी। उन्होंने सभी सदस्यों से अपेक्षा जताई कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

राजनीतिक दृष्टि से यह घोषणा आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, जहां भाजपा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है।