{"vars":{"id": "127470:4976"}}

BJP Bikaner: भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया को उपहार में मिली फॉर्च्यूनर, गुर्जर गौड़ महासम्मेलन में सम्मान

 

Rudra News Express Bikaner.

भाजपा बीकानेर देहात के जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया का रविवार को गुर्जर गौड़ प्रबुद्ध महासम्मेलन में सम्मान किया गया। संत श्री महामंडलेश्वर बजरंग दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं सामाजिक मित्रों की ओर से उन्हें टोयोटा फॉर्च्यूनर कार उपहार स्वरूप भेंट की गई।

 

कार्यक्रम में गुर्जर गौड़ समाज परिमंडल के अध्यक्ष जगदीश उपाध्याय (मास्टर जी) तथा अनिल जोशी ने प्रतीकात्मक रूप से वाहन की चाबी श्याम पंचारिया को सौंपी। इस दौरान उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका अभिनंदन किया।

वक्ताओं ने कहा कि श्याम पंचारिया ने संगठन और समाज के बीच सक्रिय रहकर जनसेवा तथा सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी योगदान के सम्मान में उनके सामाजिक मित्रों ने फॉर्च्यूनर कार भेंट करने का निर्णय लिया।

महासम्मेलन में प्रेम कुमार सरपंच (रोहिणी), किशन जाजड़ा, हरि गोपाल उपाध्याय, जैना महाराज, प्रकाश जोशी, राधेश्याम जोशी, जेठमल पंचारिया, भागीरथ उपाध्याय, बिरजू प्यारे, त्रिलोक पाईवाल, गोपाल शर्मा (बज्जू), माणक बच्च सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।