BJP Bikaner : चुनावी मोड में भाजपा, बीकानेर पहुंचे मिथिलेश गौतम
मिथिलेश गौतम ने बीकानेर भाजपा को बूथ मजबूती का मंत्र दिया
RNE Bikaner.
राजस्थान में आगामी पंचायत एवं निकाय चुनावों की आहट के साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम रविवार को बीकानेर पहुंचे और बूथ स्तर तक संगठन की तैयारियों का जायजा लिया।
शहर और देहात भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के नेतृत्व में हुए स्वागत कार्यक्रम के बाद आयोजित बैठकों में गौतम ने स्पष्ट कहा कि चुनावी जीत की नींव बूथ स्तर पर ही रखी जाती है, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपने बूथ को मजबूत करने पर पूरा ध्यान देना होगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच सक्रिय रहने, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया। गौतम ने बूथ प्रबंधन, मतदाता संपर्क और संगठन विस्तार को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में मीडिया संयोजक मनीष सोनी, भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल, महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, प्रदेश प्रवक्ता भवानी पाईवाल, सोशल मीडिया संयोजक पवन स्वामी और आईटी संयोजक सुरेंद्र स्वामी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।